facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इंसानी तस्करी रोकने में मदद करेगा अमेरिका

Last Updated- December 06, 2022 | 11:04 PM IST

कोलकाता की एक महिला को सुनहरे कल के सपने दिखा कर अमेरिका ले जाया गया। लेकिन वहां उसकी मुलाकात हुई एक बुरे सपने के साथ।


उसे एक घर में नौकरानी बना दिया गया, जहां वेतन के नाम पर उसे दिया जाता है केवल एक वक्त का खाना। यह बुरी गत केवल वहां नौकरानी का काम करने वाली औरतों की ही नहीं है। पश्चिम बंगाल से अपने पति के साथ गई एक औरत को तो उसका पति पोर्न फिल्में देखने के लिए मजबूर करता है।


महिलाओं को परदेस में जुल्मों से बचाने के लिए कोलकाता की एक एनजीओ, ‘अपने आप वुमेन वर्ल्डवाइड’ ने शहर में स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के साथ गठजोड़ किया है।


‘अपने आप वुमेन वर्ल्डवाइड’ की स्थापना 2002 में मुंबई के एक रेड लाइट एरिया में हुई थी। आज इसका दायरा महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल में करीब 4800 महिलाओं, लड़कियों और बच्चों के बीच फैल चुका है। उसने मानव तस्करी को रोकने के लिए रेड लाइट इलाकों और झुग्गी-झोपड़ियों में अपने पांच यूनिट बनाए हैं। यह एनजीओ इस बारे में जागरुकता फैलाने के लिए जल्दी ही एक कैंपेन चलाने वाली है।


अमेरिका का महावाणिज्य दूतावास मानव तस्करी रोकने में इस संस्था का हाथ बंटाएगी। साथ ही, वह इसे जरूरत पड़ने पर वित्तीय सहायता भी देगी। दूतावास में कॉन्स्युलर सेवाओं के प्रमुख डेबरोह मिलर का कहना है कि, ‘इंसानों की तस्करी आज हमारे सामने एक बड़ी प्रोब्लम है। अमेरिका जाने वाले कुछ लोग र्दुव्यवहार के शिकार हो जाते हैं।


इस कैंपेन से कोलकाता और यहां से बाहर रहने वाली महिलाओं को कम से कम यह तो पता चल जाएगा कि उन्हें सहायता के लिए किससे संपर्क करना है। अगर किसी महिला के साथी पर यौन र्दुव्यवहार, घरेलू हिंसा और गुलामी कराने का आरोप लगाया जाता है, तो उस आदमी को कभी अमेरिका का वीजा नहीं दिया जाएगा।’

First Published - May 13, 2008 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट