facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

छोटे पर्दे पर धुंधलाते बड़े सितारे

Last Updated- December 07, 2022 | 6:41 AM IST

बॉलीवुड के बड़े स्टार बड़े रुपहले पर्दे पर भले ही छा जाते हैं लेकिन छोटे पर्दे के जरिए दर्शकों को लुभाने की इनकी कोशिश कामयाब नहीं रही है।


फिल्म स्टार शाहरुख खान, सलमान खान, उर्मिला मातोंडकर, काजोल और अजय देवगन के अलावा भी कई मशहूर फिल्मी हस्तियां हैं जिनका जादू सिर चढ़ कर नहीं बोल पाया। हिंदी की मनोरंजन चैनलों ने इन स्टारों को छोटे पर्दे पर कार्यक्रम का होस्ट करने और जज वाले शो के लिए काफी पैसे लुटाए।

मिसाल के तौर पर सलमान खान को हाल में सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर ‘दस का दम ‘ शो में पेश किया गया। इसके 30 एपीसोड के जरिए 80 लाख कमाई करने की उम्मीद थी। टैम मीडिया रिसर्च के मुताबिक इस शो की पहले दिन ही 2.5 व्यूअरशिप रेटिंग थी। उसी तरह एनडीटीवी इमैजिन पर ऋतिक रोशन के म्यूजिकल शो ‘जूनून’ को भी दर्शकों ने हाथोहाथ नहीं लिया। यह शो अपने लॉन्च के ही दिन टॉप 100 रेटिंग में अपनी जगह नहीं बना पाया।

इस बीच में स्टार प्लस पर शाहरुख खान के  क्विज शो ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं’ को भी डीएलफ इंडियन प्रीमियर लीग से चुनौती मिलनी शुरू हो गई। शुरुआत में 25 अप्रैल क ो इसकी टीआरपी 4.61 दर्ज की गई लेकिन 6 जून तक इसकी टीआरपी रेटिंग घटकर 1.97 रह गई।

कई बडे चैनलों के अधिकारी यह स्वीकारते हैं कि यह प्रसारकों के लिए काफी चिंता की बात है। जीटीवी के बिजनेस हेड तरुण मेहरा का कहना है, ‘दर्शक इन मशहूर फिल्मी हस्तियों को शो होस्ट करते हुए देखते-देखते उब चुके हैं। इनमें अब कोई अनोखी और खास बात नहीं होती।’ मीडिया विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे पर्दे पर एक ही तरह के फॉरमेट में कई रियलिटी शो लगभग सभी चैनलों पर प्रसारित होते रहते हैं। इसलिए दर्शक उन्हें पसंद भी नहीं करते और उनकी टीआरपी घट रही है।

वहीं दूसरी ओर स्टार इंडिया के मार्केटिंग और कम्युनिकेशन के वाइस प्रेसीडेंट प्रेम कामत का कहना है, ‘आपको यह देखना पडेग़ा कि जिस समय यह कार्यक्रम प्रसारित होते हैं, उस शो में विज्ञापनों की दर बढ़ी है या नहीं। उसके मुताबिक ही आप ऐसी बातें तय कर सकते हैं।’

इस तरह के शो में एक ही तरह के दर्शक होते हैं जिनकी वजह से विज्ञापनदाता पहले अपना पैसा चैनल में लगाते थे। हालांकि अब ये विज्ञापनदाता वैसे शो में अपना पैसा लगाना चाहते हैं जिसकी मार्केटिंग बेहतर हो। माइंडशेयर के प्रबंध निदेशक आर. गोथामन का कहना है, ‘टीवी पर कुछ ही सेलेब्रिटी शो होते हैं। विज्ञापनदाता उन कार्यक्रमों में अपना विज्ञापन देना चाहते हैं जिनकी मार्के टिंग अच्छी होती है।’

ग्रुप एम के मैनेजिंग पार्टनर हिरेन पंडित का कहना है, ‘इस तरह के शो को ब्रॉडकास्टर बहुत बढ़ावा देते हैं। इसकी वजह यह है कि वे शो को चैनल के चलने की वजह मानते हैं। इससे किसी ब्रांड की छवि भी बरकरार रहती है।’

नतीजतन इन शो के ऐड स्लॉट आजकल चैनलों की मांग से क म ही कीमतों पर बेचे जाते हैं। इस इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि पांचवी पास की रेटिंग से पहले ही 10 सेकंड के स्लॉट के लिए 2.5 लाख रुपए मांगे गए थे। हालांकि कम होती टीआरपी की वजह से 10 सेकंड के व्यावसायिक विज्ञापनों के लिए स्लॉट की कीमत घटकर 1.2 से 1.5 लाख रुपए रह गई है। फिर भी एक सीरियल को लगभग 80 हजार से 1 लाख रुपये तक मिलते हैं।

First Published - June 19, 2008 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट