facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आई टयून की सरगम लगी बॉलीवुड को प्यारी

Last Updated- December 07, 2022 | 8:43 PM IST

दुनिया भर की वैध म्युजिक वेबसाइटों पर अब बॉलीवुड का संगीत लोकप्रिय होता जा रहा है।


वैसे भारत में अभी ऐपल के आई टयून उपलब्ध नहीं हैं, इसके बावजूद दुनिया की इस सबसे बड़ी वैध म्युजिक डाउनलोड साइट पर बॉलीवुड के गीतों का जलवा है। इस साइट पर होने वाले टॉप 100 डाउनलोड्स में से 17 बॉलीवुड से हैं। फिलहाल आई टयून दुनिया भर के 23 देशों में उपलब्ध है।

इनमें भी निर्देशक से अभिनेता बने फरहान अख्तर की हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉक ऑन’ का थीम सॉन्ग बहुत धूम मचा रहा है। इस चार्ट में यह गाना 13वें पायदान पर है। ‘जाने तू या जाने ना’ का ‘कभी-कभी अदिती’ भी अपनी धुन बिखेरने में कामयाब रहा है। इस चार्ट में यह नवें नबंर पर है। वहीं ‘सिंह इज किंग’ और ‘बचना ऐ हसीनों’ क्रमश: 11वें और 17वें स्थान पर हैं।

अगर अब से दो साल पहले की बात करें तो महज कुछ ही गीत टॉप 50 में जगह बनाने में कामयाब हो पाते थे। उद्योग के अनुमान के मुताबिक आई टयून पर 12,000 बॉलीवुड एलबम मौजूद हैं जिसका मतलब है कि इस पर 80,000 गाने डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। दो वर्ष पहले इस आंकड़े का महज 20 फीसदी ही आई टयून पर उपलब्ध था।

बॉलीवुड गीतों की शानदार सफलता के बारे में हंगामा मोबाइल के सीईओ नीरज रॉय का कहना है, ‘तीन साल पहले जब वैश्विक स्तर पर मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिये बॉलीवुड म्यूजिक की शुरुआत की थी, तब बॉलीवुड के फिल्मकारों को इससे खास उम्मीदें नहीं थीं।’

रिलायंस को उम्मीद है कि रॉक ऑन से कंपनी को होने वाली कुल कमाई में से 50 फीसदी हिस्सा डिजिटल वितरण का होगा जिसमें आई टयून भी शामिल है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, आयरलैंड जैसे देशों में हिंदी फिल्मों के गाने खूब डाउनलोड किए जा रहे हैं।

रिलायंस धीरुभाई अंबानी समूह की म्यूजिक कंपनी बिग म्यूजिक एंड वीडियो के सीईओ कुलमीत कुमार कहते हैं, ‘पहले कमजोर मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन की वजह से हम कुछ बाजारों से अनजान थे लेकिन अब उत्तरी अफ्रीका, मोरक्को, केन्या जैसे देशों में भी बॉलीवुड फिल्मों के गीत खूब पसंद किए जा रहे हैं।’

गौरतलब है कि ‘रॉक ऑन’ के संगीत अधिकार बिग म्यूजिक के पास ही हैं। आई टयून पर बिग म्यूजिक के 75 गाने उपलब्ध हैं। सारेगामा इंडिया को भी आई टयून से फायदा हुआ है। इससे कंपनी के राजस्व में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

First Published - September 10, 2008 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट