facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अफसरशाह और कूटनयिक

Last Updated- December 11, 2022 | 6:02 PM IST

सेवानिवृत्त सरकारी अ​धिकारी इन दिनों जमकर किताबें लिख रहे हैं। इनमें ज्यादातर भारतीय विदेश सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अ​धिकारी हैं। यह रुझान ‘केंद्रीय सेवाओं’ से ताल्लुक रखने वाले निचले वर्गों के अधिकारियों तक नहीं पहुंचा है हालांकि कुछ पूर्व पुलिस अधिकारियों ने अपने संस्मरण लिखे हैं।  फिलहाल के लिए अगर इन पर विचार न किया जाए और केवल आईएफस तथा आईएएस अ​धिकारियों द्वारा लिखी गई किताबों पर ही विचार किया जाए तो एक खास रुझान देखा जा सकता है। आईएएस अ​धिकारी, जो सरकार में ताकतवर अफसरशाही पदों पर रहते हैं वे प्रमुख रूप से  सेवाकाल के दौरान हुए अपने शोषण के बारे में लिखते हैं। इसके विपरीत आईएफएस अ​धिकारी अपने बारे में कम और अपने काम के विषय में अ​धिक लिखते हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय संबंध और इतिहास जैसे विषय शामिल होते हैं। वे कुछ असंबद्ध विषयों पर भी कलम चलाते हैं। उनकी कुछ किताबें तो विशुद्ध विद्वतापूर्ण होती हैं। आईएएस अ​धिकारियों द्वारा लिखी किताबों के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। इस अंतर का विश्लेषण ​किया जा सकता है। आ​खिर, इन दोनों सेवाओं के अधिकारियों का अतीत लगभग एक सा होता है। उनमें से कई एक ही कॉलेज के पढ़े होते हैं और प्राय: एक ही विषय भी पढ़ते हैं। परीक्षाओं और साक्षात्कार में उनके अंकों में भी मामूली अंतर होता है। इसके बावजूद अपने करियर के अंत तक दोनों की मानसिकता काफी अलग नजर आती है।
कुछ हालिया उदाहरणों पर बात करते हैं। आईएएस अ​धिकारियों की बात करें तो तलमीज अहमद की दिलचस्प किताब ‘वेस्ट ए​शिया एट वार’ श्याम सरन की ‘हाऊ चाइना सीज इंडिया ऐंड द वर्ल्ड’ (उनकी पिछली किताब थी हाऊ इंडिया सीज द वर्ल्ड), राजीव डोगरा की तीसरी या चौथी किताब ‘वार टाइम’ (उनकी पिछली दो किताबें डूरंड लाइन के बारे में थीं), ​शिव शंकर मेनन की किताब ‘चॉइसेस’, चंद्रशेखर दासगुप्ता की बांग्लादेश युद्ध पर आई किताब और टीसीए राघवन की तीन विविधतापूर्ण किताबें: इनमें से एक देश के तीन प्रमुख इतिहासकारों पर है जिसका नाम है ‘हिस्ट्री मेन’ दूसरी भारत-पाकिस्तान संबंधों पर है-‘द पीपुल नेक्स्ट डोर’ और तीसरी मुगल भारत के दरबारियों और कवियों पर है जिसका शीर्षक है ‘अटेंडेंट लॉर्ड्स’। कुछ और किताबें जो फिलहाल प्रासंगिक नहीं हैं लेकिन उल्लेखनीय हैं उनमें शामिल हैं: नरेंद्र सिंह सरिला की  ‘द शैडोज ऑफ द ग्रेट गेम: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियन पार्टीशन’, भास्वती मुखर्जी की ताजा किताब ‘बंगाल ऐंड द पार्टीशन’ भी अनकही कहानियों वाली श्रेणी में आएगी। इस बीच किशन राणा ने अपने साथ कूटनयिकों के लिए कूटनीति के वि​भिन्न पहलुओं पर केंद्रित  नौ किताबें लिखी हैं, वहीं जैमिनी भगवती (कूटनयिक और जानेमाने अर्थशास्त्री) ने अपनी किताब ‘द प्रॉमिस ऑफ इंडिया’ में देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों का आकलन किया है। आईएफएस जैसी अपेक्षाकृत छोटी सेवा के लिए यह प्रदर्शन प्रभावित करने वाला है। इसके बरअक्स मैं आईएएस अ​धिकारियों की ताजातरीन किताबों को सामने रखता हूं: तेजेंद्र खन्ना के संस्मरणों की किताब है ‘एन इंटेंट टु सर्व’ और पूर्व कैबिनेट सचिव बी के चंद्रशेखर की आगामी किताब भी उनके जीवन और करियर पर आधा​रित है। आईएएस अ​धिकारियों की लिखी अन्य किताबों की बात करें तो विनोद राय की किताब है ‘नॉट जस्ट एन अकाउंटेंट’। यह किताब उनके नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक रहने के समय का ब्योरा अ​धिक देती है।
जगदीश खट्टर की किताब है: ‘ड्रिवन: मेमॉयर्स ऑफ अ सिविल सर्वेंट’। इस किताब में मारुति उद्योग के प्रबंध निदेशक के रूप में उनके कार्यकाल का ब्योरा भी शामिल है। व्य​क्तिगत स्तर पर पूर्व कोयला सचिव पीसी पारख ने एक किताब लिखकर बताया है कि कैसे बिना किसी गलती के उन्हें कोयला घोटाले में पकड़ा गया और कैसे उन्होंने साहसी ढंग से लड़ाई लड़ के खुद को पाकसाफ साबित किया। उनकी किताब का नाम है ‘क्रूसेडर ऑर कॉ​न्सपिरेटर’। अरुण शौरी के कार्यकाल में विनिवेश सचिव रहे प्रदीप बैजल ने भी सेवानिवृ​त्ति के बाद किताब लिखी ‘अ ब्यूरोक्रैट फाइट्स बैक’ जबकि राय ने अपनी दूसरी किताब को नाम दिया ‘री​थिंकिंग गुड गवर्नेंस’। यह​ किताब मुद्दों पर केंद्रित है, न​ कि उनके जीवन की घटनाओं पर। इस बीच हैदराबाद के कम जाने माने आईएएस अधिकारी वसंत बावा ने ‘निजाम: बिटवीन मुगल्स ऐंड ब्रिटिश’ नामक किताब में स्थानीय इतिहास को कुरेदा। हम देख सकते हैं कि आईएएस अधिकारियों की किताबों में संस्मरण अ​धिक हैं। बीते समय को यूं याद करना महत्त्वपूर्ण है, खासकर तब जबकि इन किताबों को देश के कुछ सबसे काबिल अफसरशाहों ने लिखा है। ये किताबें एक प्रशासक के मानस से हमें रूबरू कराती हैं। लेकिन ज्यादातर मामलों में ये किताबें आत्मकेंद्रित और आडंबर युक्त होती हैं। वहीं बीके नेहरू की शानदार किताब को याद कीजिये जिसका शीर्षक है: ‘नाइस गाइज फिनि​श सेकंड’। लेकिन याद रखें वह आईएएस की पूर्ववर्ती सेवा इंडियन सिविल सर्विस के थे। हाल के वर्षों में ​सिविल सेवा की तैयारी करने वालों में आईएफएस का आकर्षण कम हुआ है जबकि आईएएस सर्वोच्च बनी हुई है। लेकिन अगर प्रका​शित पुस्तकों के आधार पर आकलन किया जाए तो आईएफएस अ​धिकारी अ​धिक व्यस्त दिखते हैं और उनकी किताबें अ​धिक जोड़ने वाली।

First Published - June 25, 2022 | 1:02 AM IST

संबंधित पोस्ट