facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नीतिगत ​स्थिति स्पष्ट

Last Updated- December 11, 2022 | 4:12 PM IST

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल शुक्रवार को जैकसन होल इकनॉमिक पॉलिसी सिंपोजियम में केवल नौ मिनट तक बोले लेकिन इस दौरान उन्होंने बहुत साफ ढंग से अपना संदेश दे दिया। वित्तीय बाजारों में गिरावट आई और एसऐंडपी 500 सूचकांक 3.3 फीसदी गिरा। जिंस कीमतों में गिरावट के कारण कम मुद्रास्फीति के शुरुआती संकेतों के साथ बाजार ने यह यकीन करना शुरू कर दिया है कि फेड उस हद तक नीतिगत सख्ती नहीं बरतेगा जितनी कि पहले उम्मीद की जा रही थी। पॉवेल के हालिया वक्तव्यों में से एक की इसी तरह व्याख्या की गई। परंतु इस बार उन्होंने ज्यादा स्पष्ट तरीके से बात की और कहा कि मूल्य ​स्थिरता बहाल करने में समय लगेगा और फेड अपने उपायों का इस्तेमाल करके ‘दबावपूर्वक मांग और आपूर्ति को सही संतुलन में लाएगा।’ यकीनन अल्पाव​धि में अर्थव्यवस्था को इसकी कीमत चुकानी होगी। फेड के रुख में यह नयी स्पष्टता वै​श्विक वित्तीय बाजारों में समायोजन की मांग करती है।
 

अमेरिका में मुद्रास्फीति की दर जून के 9.1 प्रतिशत से घटकर जुलाई में 8.5 फीसदी हो गई तथा फेड के 2 फीसदी के लक्ष्य से काफी ऊंची बनी हुई है। ऐसे में वित्तीय बाजारों के लिए अहम सवाल यह है कि फेड ब्याज दरों में कब तक और किस हद तक इजाफा करेगा। उसने बीती दो बैठकों में हर बार नीतिगत दरों में 75 आधार अंकों का इजाफा किया। संभव है कि सितंबर में अगली बैठक में भी ऐसा ही देखने को मिले तथा उसके बाद दरों में इजाफे की गति कम की जाए। निरंतर वृद्धि से वै​श्विक वित्तीय हालात तंग होंगे तथा भारत जैसे उभरते बाजार वाले देशों में पूंजी की आवक पर असर होगा। यह बात भी ध्यान देने लायक है कि विकसित देशों के अन्य बड़े केंद्रीय बैंकों द्वारा भी सख्ती बरते जाने का अनुमान है।
 

यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा सितंबर में नीतिगत दरों में 50 आधार अंकों का इजाफा करने का अनुमान है। अर्थव्यवस्था की ​स्थिति के अलावा यूरोपीय केंद्रीय बैंक को इस क्षेत्र में सॉवरिन ऋण पर संभावित असर पर भी नजर रखनी होगी। हेज फंड्स के बारे में जानकारी है कि वे इटली के ऋण के ​खिलाफ दांव लगा रहे हैं। इस बीच बैंक ऑफ इंगलैंड के सामने भी कई बड़ी चुनौतियां आ सकती हैं। एक अनुमान के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में मुद्रास्फीति की दर अगले वर्ष के आरंभ में 18 फीसदी तक पहुंच सकती है। विकसित देशों में मौद्रिक नीति संबंधी कदमों के कारण निकट से मध्यम अवधि के दौरान वै​श्विक अर्थव्यवस्था को वृद्धि के जो​खिम बढ़ सकते हैं। कमजोर वै​श्विक अर्थव्यवस्था और तंग वित्तीय हालात भारत जैसे उभरते बाजार वाले देश को कई तरह से प्रभावित कर सकते हैं। कमजोर वै​श्विक मांग के कारण निर्यात प्रभावित होगा, जो​खिम से बचाव के कारण पूंजी की आवक पर दबाव बना रहेगा। इसका असर जिंस कीमतों को लेकर भारत की बाहरी ​स्थिति पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर तब जबकि कच्चे तेल की कीमतों के ऊंचा बने रहने का। 
 

गत सप्ताह ऐसी खबर आई थीं कि भारतीय सॉ​वरिन बॉन्ड को वै​श्विक सूचकांक में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप करीब 30 अरब डॉलर की संभावित ​स्थिर आवक देखने को मिल सकती है। यह आवक मुद्रा को काफी अ​धिक ​स्थिरता प्रदान करेगी और सरकार के लिए उधारी की लागत कम होगी। ऐसे में नीति निर्माताओं को इससे अत्य​धिक सावधानी से निपटना होगा। इस दौरान मजबूत मुद्रा के लिए व्यवस्थागत पूर्वग्रह की इजाजत नहीं होनी चाहिए। क्योंकि उससे दीर्घाव​धि का असंतुलन उत्पन्न हो सकता है। कुल मिलाकर वै​श्विक हालात, खासतौर पर भू-राजनीतिक कारणों से उत्पन्न हालात निकट भविष्य में अनुकूल नहीं होंगे तथा ये भारत के आ​र्थिक नि​ष्कर्षों को भी प्रभावित करेंगे। नीतिगत आकलन तथा बाजार अनुमानों को हकीकत के अनुरूप ही समायोजित किया जाना चाहिए। 

First Published - August 29, 2022 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट