facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कोका-कोला के विज्ञापन ने कम की दूरियां

Last Updated- December 06, 2022 | 10:04 PM IST

भारत-पाकिस्तान के बीच घटती दूरियों का अंदाजा अब विज्ञापन जगत को भी देखकर लगाया जा सकता है।


कोका-कोला इंडिया, पाकिस्तान में लोगों के बीच इस कोल्ड ड्रिंक को सफल बनाने में इस्तेमाल हो रहे कोक के विज्ञापन को अब भारत में भी टीवी पर आईपीएल मैचों के दौरान देखा जा सकता है। इस विज्ञापनों को बनाया है लाहौर के ओएंडएम ने पाकिस्तान और पश्चिम एशिया के लिए।


यह पहली बार है, जब कोका कोला इंडिया ने पाकिस्तान और मध्यपूर्व में अपने कोल्ड ड्रिंक के लिए इस्तेमाल हो रहे किसी विज्ञापन को भारत में भी दिखाए जाने का फैसला किया है। कोका-कोला का यह विज्ञापन पाकिस्तान और पश्चिमी एशिया में ‘खाले, पीले, जीले’ के टैगलाइन के साथ दिखाया जाता है। लेकिन भारतीयों के लिए इसे ‘खाले, पीले, जश्न मना ले’ कर दिया गया है, ताकि यह अपने पहले के रितिक रोशन पर फिल्माए गए विज्ञापन से मेल खाए।


वैसे, इस नए विज्ञापनों में किसी भी सुपरस्टार का इस्तेमाल नहीं किया गया है। कोका-कोला की प्रवक्ता का कहना है कि, ‘इस विज्ञापन में कुछ दोस्तों को कोका-कोला की बोतलों के साथ मजे करते हुए दिखाया गया है। इसमें यह दिखलाया गया है कि कैसे कोका-कोला की बोतल को पकड़ना और उसे ग्लास में डाल कैसे एक संकेत भाषा में बदल जाती है।


इस विज्ञापन के जरिये हमने यह दिखाया है कि कैसे कोका-कोला लोगों को जोड़ती है।’  वैसे, इस विज्ञापन का भारत के साथ काफी गहरा संबंध है। यह भारत में शूट किया गया विज्ञापन है और इसमें भारतीय मॉडलों ने ही काम किया है। इसे फिलहाल हमारे देश की जरूरतों के मुताबिक कोका-कोला इंडिया की आधाकारिक विज्ञापन एजेंसी मैक्कैन एरिक्सन ढाल रही है।


इंड्रस्टी सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की कई ऐड एजेंसियां विज्ञापनों की शूटिंग के लिए भारत ही आती हैं और भारतीय मॉडलों का ही इस्तेमाल करती हैं। भारतीय विज्ञापन जगत के सूत्रों का कहना है कि,’ पाकिस्तान की कई ऐड एजेंसियॉविज्ञापनों की शूटिंग के लिए भारत ही आती हैं और भारतीय मॉडलों का ही इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इससे पहले किसी भी पाकिस्तानी विज्ञापन का इस्तेमाल भारतीय टीवी जगत में नहीं किया गया था।


कोक के इस विज्ञापन से एक नई शुरुआत हो सकती है।’ कोक के एक बड़े अधिकारी का कहना है, ‘दोनों देशों में क्रिकेट और बॉलीवुड का जादू सिर चढ़कर बोलता है। हमें लगा कि आईपीएल के दौरान इस विज्ञापन से एक अच्छी फिलिंग आ सकती है।

First Published - May 8, 2008 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट