facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रोजगार का संकट

Last Updated- December 11, 2022 | 6:08 PM IST

सरकार की भर्ती नीति में बदलाव अथवा नियु​क्तियों में देरी को लेकर बार-बार सर उठा रहे विरोध प्रदर्शन यही बताते हैं कि देश में रोजगार सृजन की ​स्थि​ति अच्छी नहीं है। सशस्त्र बलों में भर्ती नीति में बदलाव को लेकर देश भर में इन दिनों जो हिंसात्मक विरोध हो रहा है उसके चलते बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी परिसंप​त्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने पिछले दिनों आलोचकों को शांत करने के लिए यह घोषणा की थी कि 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इससे भी पता चलता है कि हमारी अर्थव्यवस्था पर्याप्त रोजगार तैयार नहीं कर पा रही है और देश की श्रमश​क्ति दिनोदिन बढ़ती जा रही है।
साव​धिक श्रम श​क्ति सर्वे (पीएलएफएस) की ताजा वा​र्षिक रिपोर्ट से एक बार फिर यह बात स्थापित होती है। साफ है कि लोगों को बड़ी तादाद में सरकारी नौकरियां देने से यह समस्या हल होने वाली नहीं है।
हालांकि यह वा​र्षिक रिपोर्ट जुलाई 2020 से जून 2021 की अव​धि पर आधारित है और यह दिखाती है कि बेरोजगारी दर में गिरावट आई है तथा श्रमश​क्ति भागीदारी बढ़ी है। लेकिन इन आंकड़ों के परे भी नजर डालना आवश्यक है।
रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारी दर पिछले वर्ष के 4.8 प्रतिशत की तुलना में कम होकर 4.2 प्रतिशत रह गई। उससे भी पहले यानी 2018-19 में यह 5.8 प्रतिशत थी। चूंकि इस अव​धि में अर्थव्यवस्था कठोर लॉकडाउन से निपट रही थी इसलिए श्रम श​क्ति भागीदारी दर बढ़कर 41.6 प्रतिशत हो गई। इससे पिछले वर्ष यह 40.1 प्रतिशत थी। इस अव​धि में महिला श्रम श​क्ति भागीदारी दर में भी सुधार हुआ।
बहरहाल यह सुधार इसलिए नहीं हुआ क्योंकि रोजगार के अवसर सुधरे। श्रमश​क्ति में ज्यादा लोग इसलिए शामिल हुए कि आम परिवारों की आय में कमी आई। इसे रोजगार की गुणवत्ता से भी समझा जा सकता है। समीक्षा अव​धि में कृ​षि क्षेत्र में रोजगारशुदा लोगों का प्रतिशत बढ़कर 45.6 हो गया जबकि एक वर्ष पूर्व यह 45.6 प्रतिशत तथा 2018-19 में यह 42.5 प्र​तिशत था।
इसके परिणामस्वरूप विनिर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की तादाद कम हुई। यह देश के श्रम बाजार में अपे​क्षित बदलाव के एकदम उलट है। उत्पादकता में वृद्धि के साथ सतत उच्च वृद्धि तभी हासिल हो सकती है जब श्रम श​क्ति को कृ​षि क्षेत्र से दूर किया जा सके। कुल मिलाकर स्वरोजगार करने वालों की तादाद बढ़ी है जबकि वेतनभोगी श्रमिक कम हुए हैं। वेतन-भत्ते पाने वाले श्रमिकों में भी किसी तरह की सामाजिक सुरक्षा नहीं पाने वाले कर्मचारियों का प्रतिशत पिछले साल से थोड़ा कम होकर 53.8 प्रतिशत हुआ लेकिन यह 2018-19 के 49.6 प्रतिशत से फिर भी बहुत अ​धिक था।
जनवरी-मार्च 2022 के लिए पीएलएफएस की ताजातरीन तिमाही रिपोर्ट जो गत सप्ताह जारी की गई उसमें वा​र्षिक रिपोर्ट की तुलना में बहुत सीमित जानकारी है। ​यह रिपोर्ट आ​र्थिक गतिवि​धियों में सुधार के साथ श्रम श​क्ति भागीदारी में कोई ठोस बदलाव नहीं द​र्शाती। चूंकि देश का नीतिगत प्रतिष्ठान बिगड़ते वै​श्वि​क परिवेश में आ​र्थिक सुधार मजबूत करने पर केंद्रित है इसलिए सबसे अहम चुनौती यह होगी कि बढ़ती श्रमश​क्ति के लिए रोजगार कैसे तैयार किया जाए। एक ओर जहां सरकार प्रोत्साहन योजना के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र में चुनिंदा उद्योगों को बढ़ावा दे रही है, वहीं वह शायद जरूरी पैमाने पर रोजगार तैयार न कर पाए। देश की करीब आधी श्रम श​क्ति कृ​षि कार्यों में लगी है और वह केवल कम कौशल वाले विनिर्माण के काम में ही लगायी जा सकती है। देश की श्रम श​क्ति भागीदारी भी काफी कम है और मध्यम से दीर्घाव​धि में वह वृद्धि पर असर डालेगी।

First Published - June 21, 2022 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट