facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फिल्म ‘लंदन ड्रीम’ ने ‘गजनी’ को दी मात

Last Updated- December 07, 2022 | 4:46 PM IST

बॉलीवुड में फिल्म वितरण के क्षेत्र में भी बड़े डील का रिकॉर्ड बनने लगा है। नेटवर्क 18 समूह की इंडियन फिल्म कंपनी सलमान खान की फिल्म ‘लंदन ड्रीम’ के दुनिया भर में वितरण की कमान संभालने वाली है।


इसके लिए 120 करोड़ रुपये में यह समझौता होने वाला है। वितरण की यह रकम फिल्म की लागत से भी दुगुनी है। इस डील ने आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘गजनी’ को मात दे दी है। आमिर की इस फिल्म के वितरण की कमान भी इंडियन फिल्म कंपनी ही संभाल रही है। इस वितरक कंपनी को इसके लिए लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।

बॉलीवुड की किसी फिल्म के वितरण के लिए खर्च की जाने वाली सबसे ज्यादा रकम होगी। इससे पहले तिहाई अंकों वाली रकम केवल फिल्म प्रोडक्शन में ही खर्च होती थी। सलमान की इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड के वितरण में एक नया रिकॉर्ड कायम हो रहा है।

पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए इरोस इंटरनेशनल को 75 करोड़ रुपये में वितरण अधिकार मिला था और यह बॉलीवुड में काफी चर्चा का विषय बना था। सलमान की इस फिल्म के निर्माता विपुल शाह का कहना है, ‘हमारी इंडियन फिल्म कंपनी के साथ बातचीत हो रही है और यह डील एक हफ्ते के अंदर ही होने की उम्मीद है।’

हालांकि इंडियन फिल्म कंपनी के सीईओ संदीप भार्गव का कहना है कि अभी इस समय कु छ कहने का वक्त नहीं आया है। ‘लंदन ड्रीम’ में सलमान के साथ अजय देवगन भी हैं। यह फिल्म लगभग 60 से 70 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है और यह फिल्म संभवत: 2009 में रिलीज होगी।

बॉलीवुड में एक नया चलन शुरू हुआ है। वितरण कंपनियों में फिल्मों के बनने के दौरान ही बहुत बड़ी रकम का ऑफर देने की होड़ मची हुई हैं। एक मीडिया विशेषज्ञ का कहना है, ‘दरअसल बात यह है कि सिनेमा में भी प्रतिभाओं का इतना अभाव हो गया है कि केवल कुछ ही फिल्में ऐसी दिखेंगी जिसमें टॉप अभिनेता और अभिनेत्रियां दिखेंगी जिनमें यह कूवत है कि वे दर्शकों को अपने बलबूते सिनेमा हॉल तक खींच ले आएं।

इसके अलावा फिल्म प्रोडक्शन की लागत भी बढ़ रही है। इसी वजह से इस तरह के फिल्मों को अपने हिस्से में लेने की होड़ मची हुई है। सभी वितरक अपने हिस्से में बड़े स्टार की फिल्में चाहते हैं।’ यूटीवी मोशन पिक्चर के निदेशक सिदार्थ रॉय कपूर का कहना है, ‘आखिरकार आपको यह समझना ही होगा कि बिजनेस को बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि आप लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाली फिल्मों के  वितरण के लिए कोशिश करें।’

वितरकों की होड़ से फिल्म निर्माताओं की चांदी है। इस तरह निर्माताओं को अपनी फिल्म की लागत को पूरा करना का जरिया तो मिल ही रहा है। इसके अलावा फिल्म के बड़े पर्दे पर हिट होने के पहले ही मुनाफे की गारंटी भी पूरी हो जाती है। हालांकि फिल्म अगर सुपरहिट हो जाती है तो उन्हें यह मुनाफा कम भी पड़ने लगता है। मसलन इरोस इंटरनेशनल ने ‘ओम शांति ओम’ के हिट होने पर मुनाफा कमाया।

इसी तरह इंडियन फिल्म कंपनी ने अक्षय कुमार की 30 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म ‘वेलकम’ के  वितरण के लिए 45 करोड़ रुपये में सौदा पक्का किया और 35 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म ‘सिंह इज किंग’ के लिए 60 करोड़ रुपये में वितरण का अधिकार लिया। हालांकि कुछ वितरण कंपनियों को ऐसा मौका नहीं मिल पाया।

मसलन यूटीवी ने ‘रेस’ और ‘किस्मत कनेक्शन’ को टिप्स से लगभग 90 करोड़ रुपये में वितरण का अधिकार लिया। इन दोनों फिल्मों की लागत 40 से 45 करोड़ रुपये के लगभग ही होगी। ‘रेस’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन यूटीवी मुनाफा नहीं कमा पाई यानी अपने लगाए हुए पैसे भी नहीं निकल पाए। ‘किस्मत कनेक्शन’ को भी कोई दर्शकों की बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

First Published - August 13, 2008 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट