facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इग्नू, निजी क्षेत्र अब साथ-साथ

Last Updated- December 07, 2022 | 5:44 PM IST

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय (इग्नू) अब निजी क्षेत्र के सहयोग से कुछ और प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने जा रहा है।


फैशन डिजाइनिंग, सिक्योरिटी और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) को शुरू करने के बाद इग्नू जल्द ही बीमा क्षेत्र से जुड़े पाठयक्रम की शुरुआत करेगा। इस नये कोर्स में भागीदारी के लिए इग्नू, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से भी बात कर रहा है। इग्नू शुरुआत में डिप्लोमा कोर्स चलाएगा। बाद में बीमा में एमबीए कोर्स भी कराया जाएगा।

इग्नू के कुलपति वी एन राजशेखरन पिल्लई का कहना है, ‘निजी क्षेत्र में तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं। हमने एक नीति बनाई है जिसके तहत हम निजी क्षेत्र के साथ मिलकर उच्च शिक्षा में बेहतरी के लिए काम करेंगे। इसके लिए हम बेहतर साख वाले विश्वसनीय कॉर्पोरेट और निजी कंपनियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।’

इग्नू ने हाल ही में फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन और फैशन मर्केंडाइज और प्रोडक्शन में चार साल का डिग्री कोर्स शुरू किया है जिसके लिए उसने फैशन डिजाइनिंग स्कूल, पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन (पीएएफ) के साथ गठजोड़ किया है। यह कोर्स इस साल सितंबर से ही शुरू होगा, इस कोर्स से छोटे शहरों में रहने वाले ऐसे छात्रों को बहुत फायदा पहुंचेगा जो फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

इसके अलावा इग्नू ने इंडस्ट्री बॉडी सिक्योरिटी स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (एसएससीआई) के साथ भी हाथ मिलाया है। अगले साल जनवरी से इग्नू सिक्योरिटी कोर्स में डिप्लोमा शुरू करने जा रही है। इसमें सिक्योरिटी ऑपरेशन मैनेजमेंट और डॉग मैनेजमेंट जैसे पाठयक्रम शामिल हैं।

साथ ही बीपीओ ट्रेनिंग के लिए इग्नू, एक्सेंचर के साथ मिलकर काम कर रहा है। इग्नू-एक्सेंचर बीपीओ डिप्लोमा कोर्स नाम वाला यह पाठयक्रम अगले साल जनवरी-फरवरी से शुरू हो जाएगा। इस कोर्स में बीपीओ सेवा के अलावा फाइनैंस, एकाउंटिंग, मानव संसाधन, कॉर्पोरेट लर्निंग, कस्टमर कांटैक्ट और टेक्निकल राइटिंग शामिल हैं।

नई डगर

फैशन डिजाइनिंग, बीपीओ, इंश्योरेंस और सिक्योरिटी से जुडे पाठयक्रम शुरू किए गए हैं। 
सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत कुछ और बड़ी योजनाओं पर काम कर रहा है इग्नू

First Published - August 20, 2008 | 12:24 AM IST

संबंधित पोस्ट