facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अगले 25 वर्ष

Last Updated- December 11, 2022 | 4:37 PM IST

भारत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है और इस अवसर पर प्रसन्न होने की तमाम वजह मौजूद हैं। अब जबकि देश बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है तो मील का यह अहम पत्थर यह अवसर भी देता है कि हम इस सफर का निष्पक्ष आकलन करें। इससे भारत अपनी मजबूतियों में इजाफा कर पाएगा और कमजोरियों से निजात पाकर अपने नागरिकों के जीवन को अ​धिक गुणवत्तापूर्ण बना सकेगा। 
यह संभव है कि आज लाल​ किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लक्ष्यों के बारे में बात करेंगे जो भारत को आजादी की सौवीं वर्षगांठ का उत्सव मनाने के समय तक हासिल करने चाहिए। भारत अगले 25 वर्षों में जो कुछ हासिल करेगा उसमें काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन कैसा रहता है। भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ वै​श्विक परिदृश्य में एक अहम अवसर पर मना रहा है। वै​श्विक भूराजनीतिक व्यवस्था आंदोलित हो रही है और आने वाले वर्षों में वह भारत के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों पेश करेगी। 

बीते 75 वर्षों में आ​र्थिक मोर्चे पर भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि इस अव​धि का शुरुआती आधा हिस्सा धीमी वृद्धि का रहा जबकि उत्तरार्द्ध में उत्पादन में तेज वृद्धि देखने को​ मिली। यह बेहतरी सन 1990 के दशक में शुरू किए गए आ​र्थिक सुधारों की बदौलत आई। सुधारों के कारण अर्थव्यवस्था में खुलापन आया, शुल्क गतिरोध कम हुए, अधोसंरचना विकास पर ध्यान कें​द्रित किया गया, सरकार ने कारोबार से दूरी बनानी शुरू की और ऐसे संस्थान स्थापित किए गए जो कारोबार का नियमन करने में सक्षम थे। सरकार ने इंसपेक्टर राज के सहारे हर चीज पर नियंत्रण रखना कम किया। बहरहाल, भारत एक वै​श्विक महामारी तथा आजाद भारत के इतिहास के सबसे बड़े आ​र्थिक झटके से उबर रहा है और इस बीच ऐसी चिंताएं सर उठा रही हैं कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और बाजार अर्थव्यवस्था को संचालित करने के लिए बने संस्थान हाल के वर्षों में कमजोर हुए हैं। भारत इन चिंताओं के साथ वह हासिल नहीं कर सकता है जो वास्तव में उसे करना चाहिए और जिसकी उसके पास क्षमता है। आने वाले वर्षों में सबसे बड़े लक्ष्यों में एक यह होना चाहिए कि देश के संस्थागत ढांचे को मजबूत बनाया जाए जो नागरिकों को आगे बढ़ने में मदद करेगा। 
आ​र्थिक भविष्य को आकार देने के मामले में भारत का अपना अतीत रास्ता दिखाता है। अब यह बात सभी जानते हैं कि दशकों तक किस बात ने भारतीय अर्थव्यवस्था की राह रोक रखी थी और किस बात ने तेज आ​र्थिक वृद्धि हासिल करने में मदद की। उच्च वृद्धि वाले वर्षों ने बड़ी तादाद में परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। ऐसे में यह अहम है कि भारत आ​र्थिक सुधारों और वृद्धि के बीच के संबंध को लेकर सचेत रहे। विकास के इस मोड़ पर सतत उच्च विकास भारत की आवश्यकता है। ऐसे में केंद्र और राज्यों की सरकारों को सुधारों को गति देने में प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करना चाहिए। अर्थव्यवस्था पर नीतिगत ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि वृद्धि का समान होना आवश्यक है। नीति निर्माताओं को भी यह सुनि​श्चित करना होगा कि वृद्धि हासिल करने के क्रम में पर्यावरण को नुकसान न हो।

सन 1990 के पहले अगर भारतीय अर्थव्यवस्था तमाम नेक इरादों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी तो इसकी एक वजह यह भी थी कि वह बदलते वै​​श्विक माहौल से तालमेल नहीं कर पाई। भारत अब एक अहम मोड़ पर है और इसलिए आशंकाएं हैं कि यह दोबारा शुल्क आधारित संरक्षण और मनमाने नियंत्रण की पुरानी व्यवस्था में फिसल सकता है। इसका असर आ​र्थिक परिणामों तथा भारत की अपने नागरिकों को वांछित जीवन गुणवत्ता प्रदान करने की क्षमता पर पड़ेगा। वै​श्विक व्यवस्था में आ रहे बदलाव को देखते हुए अब वक्त है कि भारत अपने लोकतंत्र को मजबूत करे और लोकतांत्रिक मूल्यों की बदौलत आकर्षक निवेश जुटाकर अगले 25 वर्षों के दौरान तेज विकास हासिल करे।

First Published - August 16, 2022 | 10:54 AM IST

संबंधित पोस्ट