facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत से मोहब्बत है निशिता को

Last Updated- December 07, 2022 | 11:06 AM IST

उन्हें लजीज हिंदुस्तानी पकवानों से काफी मोहब्बत है। वह भारतीय कलाकारों की कृतियों की भी बहुत बड़ी कद्रदान हैं। साथ ही, वह अपने दादा-परदादाओं की इस धरती पर कारोबार भी शुरू करना चाहती हैं।


मिलिए, हर सुबह की शुरुआत साईं बाबा को याद करके करने वाली निशिता शाह से। वह दुनिया की नामी-गिरामी पत्रिका फोर्ब्स की थाईलैंड के 40 सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की रईस हैं।

उन्हें खुले आकाश में हवाई जहाज उड़ाना पसंद है , तो कमोडिटी का कारोबार भी वह बड़े दिल से किया करती हैं। वैसे, इसका यह मतलब कतई नहीं है कि वह दूसरी औरतों से बिल्कुल ही जुदा हैं। उन्हें भी फैशनेबल कपड़े बहुत ज्यादा पसंद हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में निशिता और उनका परिवार पहली बार जगह मिली हैं और पहली बार में ही वह 19वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

उनके पास इस वक्त 37.5 करोड़ डॉलर (1575 करोड़ रुपये) की मोटी-ताजी संपत्ति है। निशिता 140 साल पुराने जीपी ग्रुप की सबसे नई पब्लिक फेस हैं। इस समूह ने शुरुआत की थी जिंस कारोबार के साथ और आज इस ग्रुप का 20 मुल्कों की 40 से ज्यादा कंपनियों में हिस्सेदारी है। लेकिन इस समूह की मोटी-ताजी संपत्ति की असल वजह तो है प्रीसियस शिपिंग कंपनी में 42 फीसदी की हिस्सेदारी। इसमें से भी ज्यादातर शेयर निशिता के नाम हैं।

इस कंपनी की शुरुआत 1991 में हुई थी और आज इसके पास 44 जहाज हैं। ऐसी बात नहीं है कि कारोबार की वजह से निशिता अपने पुरखों की धरती से अनजान हैं। उनका कहना है कि, ‘मैं तो अनगिनत बार भारत आ चुकी हूं। मैं साल में कई बार में शिरडी जरूर आती हूं।  भारत में कारोबार की जबरदस्त संभावनाएं दिखती हैं। सच कहूं तो मुझे भारत से मोहब्बत है।’

First Published - July 15, 2008 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट