facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब टाटा स्काई को आमिर का आसरा

Last Updated- December 07, 2022 | 6:43 PM IST

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपना जलवा दिखाते ही रहते हैं। इस बार आमिर खान टाटा स्काई डीटीएच सर्विस के एक विज्ञापन में दूल्हा और दुल्हन की दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं।


जी हां, इंतजार की घड़ियां हुई खत्म और रविवार को ही टाटा स्काई विज्ञापन के पहले विज्ञापन अभियान में आमिर अनोखे रूप में नजर आए। टाटा स्काई के मल्टीमीडिया विज्ञापन का इंतजार सबको था। आमतौर पर पति-पत्नी की घरेलू मामलों में कोई सहमति नहीं बन पाती है लेकिन टाटा स्काई के विज्ञापन में एक मिसाल पेश की गई है।

इसमें दुल्हन के  रूप में आमिर खान की ख्वाहिश स्काई डीटीएच सर्विस के जरिए टीवी देखने की है और दूल्हा बने खान भी टाटा स्काई की सेवा चाहते है। यानी टाटा स्काई सर्विस इतना भरोसेमंद है कि परिवार में इसको लेकर सहमति बन ही जाती है। दरअसल यह विज्ञापन टाटा संस और बी स्काई बी के 80:20 अनुपात के संयुक्त उपक्रम का नतीजा है।

गौरतलब है कि बी स्काई बी रुपर्ट मर्डोक की एक कंपनी है। टाटा स्काई ने हाल ही में यह घोषणा की है कि आमिर इनके नए ब्रांड ऐंबेसडर हैं। विज्ञापन जगत से जुड़े लोगों को यह उम्मीद थी कि अब कुछ जबरदस्त विज्ञापनों का जलवा देखने को जरूर मिलेगा।

खासतौर पर ऐसी स्थिति में जब मार्केट लीडर डिश टीवी ने अपना बेहद मशहूर विज्ञापन अभियान शाहरुख खान के साथ छेड़ा। गौरतलब है कि आमिर और शाहरुख खान के बीच पर्दे पर और पर्दे के बाहर भी हमेशा मुकाबले की स्थिति बनी रहती है और इनके बीच मतभेद की चर्चाएं भी जगजाहिर हैं।

टाटा स्काई के इस नए विज्ञापन को रीडिफ्यूजन डीवाई ऐंड आर ने बनाया है। कंपनी ने दो साल पहले ही अपनी सेवा शुरु की थी और अब इस विज्ञापन के जरिए लोगों के  बीच इस ब्रांड की पहचान बनेगी। टाटा स्काई ने अपने 23 लाख ग्राहकों को अपनी सेवा देनी शुरु की है और वह फिलहाल देश में डीटीएच ऑपरेटरों में दूसरा स्थान रखती है।

कंपनी ने पिछले अगस्त में कुछ अभिनेताओं के जिंगल के साथ एक विज्ञापन अभियान छेड़ा था जिसमें एक मस्ती भरा जिंगल, ‘इसको लगा डाला तो लाइफ में झिंगालाला’ पेश किया गया था। इसके जरिए इसे एक पहचान मिली थी। इस उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि मास मीडिया कैंपेन और प्रमोशन में पहले से ही 150 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

टाटा स्काई के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर का कहना है, ‘हम अपनी सेवा को बेहतर बनाकर स्थापित करना चाहते थे और लोगों तक अपनी पहुंच बनाना चाहते थे। इसके लिए हमें यह समझाने की जरूरत नहीं हैं कि हम किनके साथ जुड़े हैं। लेकिन यह विज्ञापन ही टाटा और स्काई ब्रांड की मजबूती को पेश करेगा। हम इन विज्ञापनों के जरिए ज्यादा डीटीएच कनेक्शन को बेचने की ख्वाहिश नहीं करते।’

यह विज्ञापन ऐसे समय बाजार में आ रहा है जब पांचवें डीटीएच ऑपरेटर बिग टीवी को अनिल अंबानी समूह ने लॉन्च कर दिया है। बिग टीवी की मार्केटिंग और विज्ञापन रणनीति को जानने वाले एक स्रोत का कहना है कि उम्मीद है कि बिग नाम के  मुताबिक ही यह सेवा कई चैनलों के प्रसारण के अलावा कुछ बड़े ऑफर भी दे रही है।

वैसे बिग टीवी, डिश टीवी और टाटा स्काई से थोड़ा अलग अपने पहले चरण में एक ही ब्रांड ऐंबेसडर पर निर्भर नहीं रहना चाहता है। हालांकि टाटा स्काई कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती इसीलिए आमिर जैसे स्टार को अपने ब्रांड के साथ जोड़ा है। कुछ जानकार सुत्रों के मुताबिक लंबे समय तक के लिए आमिर टाटा स्काई के ब्रांड एंबेसडर होंगे।

आमिर टाटा स्काई के लिए कुछ मार्केटिंग संदेश भी उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगे। इस इंडस्ट्री के एक विशेषज्ञ का कहना है, ‘इस विज्ञापन अभियान के जरिए कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपना रास्ता बनाएगी और अपने प्रतिद्वंद्वी डिश टीवी और नए बिग टीवी को भी कड़े मुकाबले का अहसास कराएगी।’ अब देखिए आमिर का जादू कैसा रंग दिखाता है!

First Published - August 26, 2008 | 1:32 AM IST

संबंधित पोस्ट