facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब छोटे पर्दे पर भोजपुरी दिखाएगी अपना जलवा

Last Updated- December 07, 2022 | 3:44 PM IST

क्षेत्रीय चैनलों की होड़ में भोजपुरी चैनल न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। अब भोजपुरी चैनलों ने भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी है।


इस रेस में शामिल हैं पॉजिटिव टेलीविजन लिमिटेड का हमार टीवी, पर्ल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का महुआ और गंगा। इनके अलावा एक म्यूजिक चैनल भी लॉन्च होने वाला है। भोजपुरी चैनल अपनी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बनाने की कवायद में जुट चुके हैं।

इसके तहत हमार टीवी ने मॉरिशस ब्रॉडकास्ट कॉरपोरेशन के साथ गठजोड़ भी किया है और इस चैनल ने अमेरिका के लॉस एंजलिस में भी अपना स्टूडियो बनाया है। महुआ भी ऐसे में पीछे नहीं रहना चाहता। वह मॉरिशस, फिजी, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टुबैगो में भी अपनी मौजूदगी के लिए 3 महीने के अंदर ही तैयारी करने वाला है। गंगा टीवी की कोशिश भी यही है कि वह हिन्दी भाषी देशों में अपनी सीधी पहुंच बनाए।

बाजार का आंकड़ा

भोजपुरी चैनल लॉन्च करने के पीछे बाजार की जो रणनीति काम कर रही है वह यह है कि बिहार और यूपी के भोजपुरी प्रदेशों तथा हिन्दी क्षेत्रों में सभी तरह के खर्चीले प्रॉडक्ट का बाजार है। इसकी वजह से बड़ी कंपनियां भी इस बड़े बाजार तक अपनी पहुंच बनाने के लिए इन चैनलों से संपर्क साधेंगी।

हालांकि ज्यादा विज्ञापन तो उन्हीं उत्पादों का मिलेगा जिनका बाजार वहां बड़ा है। इसी लिहाज से ये भोजपुरी चैनल काफी खर्च भी कर रहे हैं। सभी चैनलों का दावा है कि वे किसी राष्ट्रीय चैनल से कम खर्च नहीं कर रहे हैं। हमार टीवी ने अपना खुद का टेलीपॉड भी लगाया है।

हमार टीवी के प्रमुख संजॉय कुमार सिंह का कहना है कि बिहार में बड़ी गाड़ियों का बाजार भले ही न हो लेकिन मोटरसाइकिल का बहुत बड़ा बाजार है। हालांकि गंगा टीवी के प्रमुख एस. एन. विनोद का मानना है कि फिलहाल हम ज्यादा मुनाफे की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।

कौन हैं खिलाड़ी

महुआ चैनल इन्फोटेनमेंट चैनल के तौर पर 11 अगस्त को लॉन्च हो रहा है। यह चैनल फिलहाल उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और मुम्बई में लॉन्च हो रहा है।चैनल का प्रसारण पंजाब के कुछ हिस्सों में भी होगा।

महुआ के प्रमुख (न्यूज) अंशुमान त्रिपाठी का कहना है, ‘हमारे चैनल पर भोजपुरी के 5 बुलेटिन प्रसारित होंगे। इसमें दर्शकों के मनोरंजन के लिए भोजपुरी फिल्में, गाने और सीरियल भी प्रसारित होंगे।’ इस चैनल पर 6 धारावाहिकों का प्रसारण होगा तथा दो साप्ताहिक धारावाहिक भी प्रसारित किए जाएंगे। यह चैनल रोज भोजपुरी फीचर फिल्म भी दिखाएगा लेकिन सप्ताहांत में दो बड़ी फिल्मों का प्रसारण करेगा।

महुआ चैनल प्रकाश झा के साथ मिलकर भी एक सीरियल बना रहा है जिसका नाम है बाहुबलि। इस सीरियल का प्रसारण भी इस चैनल पर होगा। इस चैनल के बिजनेस प्रमुख राघवेश अस्थाना का कहना है, ‘हमने भोजपुरी की लगभग 80 प्रतिशत फिल्में खरीद ली हैं जिसका प्रसारण हम करने वाले हैं।

विदेशों में हमारे कंटेट शेयरिंग की बात चल रही है। उनके मुताबिक यह चैनल अगले साल से 8 फीचर फिल्में भी बनाने की योजना बना रहा है।’ इस रेस के दूसरे खिलाड़ी का नाम है हमार टीवी। यह चैनल उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे हिंदी भाषी क्षेत्रों में तो नजर आएगा ही लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर भी उसने अपनी पहचान की कोशिशों को अंजाम देने की शुरुआत कर दी है।

हमार टीवी दरअसल पॉजीटिव टेलीविजन लिमिटेड का चैनल है। इस गु्रप का उत्तर पूर्वी भारत में भी एनई टीवी काफी मशहूर है। इसमें 17 भाषाओं में बुलेटिन प्रसारित होता है। कुमार संजॉय सिंह का कहना है, ‘ हमारा चैनल पूरी तरह से भोजपुरी न्यूज चैनल होगा।

आजकल जैसे न्यूज चैनल में थोड़े बहुत मनोरंजन के कार्यक्रम प्रसारित होते हैं, हमारे चैनल में भी बहुत कम मात्रा में ऐसे कार्यक्रम दिखाए जाएंगे लेकिन यह पूरी तरह से न्यूज चैनल ही होगा। हमने अपने चैनल में दो भाषाओं भोजपुरी और अंगिका में बुलेटिन प्रसारित करने की योजना बनाई है।’ उनके मुताबिक अंगिका भाषा बिहार के बड़े इलाके में बोले जाने वाली भाषा है जिसे बोलने वालों की संख्या भी खासी बड़ी है। यह चैनल सितंबर में लॉन्च हो रहा है।

एस. एन. विनोद के मुताबिक अगस्त के अंतिम सप्ताह में उनका चैनल आएगा और वह समाचार और मनोरंजन का मिला जुला रूप होगा। उनका चैनल उत्तर प्रदेश, बिहार के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में भी दिखेगा। मीडिया वर्ल्ड वाइड प्राइवेट लिमिटेड 24 घंटे का भोजपुरी म्यूजिक चैनल लॉन्च कर चुकी है। इस चैनल का नाम संगीत भोजपुरी है। इस चैनल के  वितरण का काम दिल्ली में संभालने वाले मोहन चंद्र जोशी का कहना है कि यह चैनल यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में भी प्रसारित हो रहा है।

कैसी होगी भाषा

जहां तक भाषा का सवाल है कुमार संजॉय का कहना है कि उनके चैनल की भोजपुरी हिंदी के करीब की भोजपुरी होगी। इन चैनलों की कवायद यह है कि उनके लक्षित दर्शकों में भोजपुरी बोलने वालों के साथ-साथ हिंन्दी बोलने वाले भी हों। गंगा टीवी के एसएन विनोद का कहना है कि भाषा तो वैसी ही होगी जो अब तक भोजपुरी फिल्मों में बोली जाती थी। पूरी तरह से ठेठ भोजपुरी नहीं होगी बल्कि इस भोजपुरी में पूर्वी और अवधी का टच होगा।

कितने हैं भोजपुरी-भाषी

गौरतलब है कि बिहार में 8 करोड़, उत्तर प्रदेश में 7 करोड़ और भारत के दूसरे प्रदेशों में 60 लाख लोग भोजपुरी बोलते हैं। भारत के अलावा दुनिया भर में भोजपुरी बोलने वालों की संख्या 20 करोड़ है। भोजपुरी गाने और फिल्मों की मांग केवल यूपी और बिहार तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह देश के विभिन्न भागों में पसंद की जाती है।

इसकी वजह यह है कि देश के हर हिस्से में बिहार और यूपी के भोजपुरी प्रदेशों से जुडे लोग रहते हैं। गंगा टीवी के प्रमुख का कहना है उनके चैनल के सर्वेक्षण के मुताबिक 84 लोकसभा क्षेत्र और लगभग 300 विधानसभा क्षेत्रों में भोजपुरी वालों का वर्चस्व है।

अगर मुंबई और ठाणे की बात करें तो यहां की 60 लाख जनसंख्या उत्तर भारत की है जिसमें से 90 फीसदी लोग भोजपुरी भाषी हैं। चर्चा है कि अधिकारी ब्रदर्स भी अपना एक भोजपुरी चैनल लाने की तैयारी में हैं। पिछले साल काफी बड़े बजट के साथ बिहार झारखंड और नेपाल के पोखरा में 24 घंटे का दुनिया का पहला भोजपुरी चैनल पूर्वा टीवी लॉन्च हुआ। हालांकि वह चैनल अभी कहीं भी चर्चा में नहीं है।

First Published - August 7, 2008 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट