facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब ‘कलर्स’ पर बिखेरेगा ‘बिग बॉस’ अपने नए रंग

Last Updated- December 07, 2022 | 12:45 PM IST

शिल्पा शेट्टी को रातोंरात अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी बनाने वाले ब्रिटिश रियलटी शो ‘बिग ब्रदर’ के भारतीय अवतार ‘बिग बॉस’ का दूसरा संस्करण जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आने वाला है।


मजे की बात यह है कि शिल्पा ब्रिटिश दर्शकों का मन मोहने के बाद अब इसमें अपने जलवे बिखरते हुए नजर आएंगी। पहले के मुकाबले फर्क बस इतना सा होगा कि यह इस बार सोनी टीवी के बजाय वायाकॉम-18 के नये हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ‘कलर्स’ पर अपने रंग बिखेरेगा।

सूत्रों के मूताबिक बिग बॉस के दूसरे संस्करण का अगस्त में प्रसारण शुरू होगा और तीन महीनों तक यह रोजाना छोटे पर्दे पर नजर आएगा। यह शो चैनल पर अक्षय कुमार के शो ‘फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी’ की जगह लेगा, जो सोमवार से ही शुरू हो गया है। चैनल के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार शो को लोकप्रिय बनाने के लिए शिल्पा शेट्टी को भी इसके साथ जोड़ा जाएगा।

लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि शिल्पा होस्ट के तौर पर इस हिस्सा लेंगी या बतौर प्रतिभागी। गौरतलब है कि पिछले साल शिल्पा ने बिग ब्रदर के अंतरराष्ट्रीय संस्करण में भाग लिया था और उसमें उनका जेड गुडी से नस्लभेद को लेकर विवाद हो गया था। आखिरकार शिल्पा ने उस रियलटी शो को जीतकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं। उस शो में भाग लेने वाली शिल्पा पहली भारतीय अदाकारा थीं। इस बाबत संपर्क करने पर ‘कलर्स’ के सीईओ राजेश कामत ने इस बारे में पुष्टि भी की है।

उन्होंने कहा, ‘हां यह सही है कि बिग बॉस का दूसरा संस्करण कलर्स पर प्रसारित होने जा रहा है। जज्बात के रंग ही हमारे चैनल की लाइन है और यह एक ऐसा शो है जो लगभग हर तरह के जज्बातों को समेटे हुए है।’ बिग बॉस पहली बार सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 2006 में प्रसारित हुआ था और काफी लोकप्रिय भी हुआ था। टेलीविजन रेटिंग एजेंसी टैम के मुताबिक हिंदी मनोरंजन बाजार में 13 हफ्तों तक इस शो की औसतन टीआरपी लगभग 1.7 फीसदी रही। पहले संस्करण को एंडेमोल मीडिया ने बनाया था, जिसमें 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

इन प्रतिभागियों में राखी सावंत, रवि किशन, बाबा सहगल, दीपक पराशर, कश्मीरा शाह, आर्यन वैद्य, अनुपमा वर्मा जैसे नाम शामिल थे। इस शो के होस्ट अरशद वारसी थे। इसके फाइनल एपीसोड में टीआरपी 3.52 तक पहुंच गई थी जिसमें आखिरकार राहुल रॉय विजेता बने थे। इस साल की शुरुआत में इस बात के संकेत मिले थे कि एंडेमोल और सोनी को बिग बॉस का सीक्वेल बनाने में दिक्कत पेश आ रही है तब यह स्पष्ट ही हो गया था कि  इस लोकप्रिय कार्यक्रम का दूसरा भाग सोनी पर नजर नहीं आएगा।

First Published - July 22, 2008 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट