facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब टीवी दिलाए सुंदर घर

Last Updated- December 07, 2022 | 4:46 PM IST

कार खरीदने के लिए आने वाले वक्त में आपको मेहनत-मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ने वाली। इसके लिए आपको यहां-वहां चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।


जल्द ही आप टेलीविजन देखते-देखते भी अपने लिए कार खरीद सकते हैं। नेटवर्क 18  ‘होम शॉप 18’ नाम से शॉपिंग चैनल लाँच कर चुका है, तो स्टार भी इस दौड़ में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। भारतीय टेलीविजन एक और बड़े परिवर्तन का साक्षी बनने जा रहा है।

भारत में अभी तक होम शॉपिंग क्षेत्र में दूसरे चैनलों पर ही प्रसारण होता आया है और इनमें एशियन स्काई शॉप का नाम खासतौर से लिया जा सकता है। गौरतलब है कि रिटेल बाजार में नॉन स्टोर श्रेणी में ऑनलाइन और टेलीविजन बहुत तेजी से उभर रहे हैं। मीडिया विश्लेषकों का मानना है कि इस लिहाज से टेलीविजन बहुत लोकप्रिय होता जा रहा है।

होम शॉप 18 के सीईओ संदीप मल्होत्रा इस बात से सहमति भी जताते हैं। उनके मुताबिक, ‘भारत में होम शॉपिंग सेक्टर में अध्यात्म और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का ही दबदबा है। हमें इस बाजार में बहुत संभावनाएं नजर आती हैं और हम इस मौके को भुनाने की पूरी तैयारी में है। ‘ 

वह बताते हैं कि आंकड़े उनकी सफलता को बयां करते हैं। होम शॉप 18 पिछले चार महीनों से काम कर रहा है। इस दौरान 20 श्रेणियों में 300 उत्पादों से जुड़े कार्यक्रम दिखाए गए। इन उत्पादों में ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज्यूमर डयूरेबल्स, होम अप्लायंसेज, बेड और बाथ टब जैसी चीजें शामिल हैं।

मल्होत्रा के अनुसार महीने-दर-महीने के आधार पर चैनल ने 50 फीसदी के हिसाब से तरक्की की है और जिसने महीने भर में 15,000 ग्राहक बनाए हैं जिसमें से 25 फीसदी ग्राहकों ने दोबारा खरीदारी की है। वह बताते हैं कि फिलहाल उनके चैनल की दर्शक संख्या 30 लाख के करीब है। इस चैनल के जरिये तकरीबन 1,600 शहरों में उत्पाद पहुंचाए जा रहे हैं।

मल्होत्रा कहते हैं कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक केबल और सेटेलाइट वाले घरों में पहुंचने की है जिससे हमारे कारोबार में और इजाफा हो सके। उनके मुताबिक भारत में रिटेल के दूसरे माध्यमों की तुलना में टेलीविजन की बहुत व्यापक पहुंच है।

रिटेल के क्षेत्र में जाने पहचाने नाम किशोर बियाणी कहते है कि इसके जरिये उत्पादों की बिक्री को बढ़ाया जा सकता है। इस तरह के चैनल की सफलता को देखते हुए स्टार समूह भी सकाल समूह के साथ जल्द ही एक चैनल लाँच करने जा रहा है।

नया ट्रेंड

रिटेल बाजार में नॉन स्टोर श्रेणी में ऑनलाइन और टेलीविजन बहुत तेजी से उभर रहे हैं।
नेटवर्क 18 के होमशॉप 18 के बाद स्टार भी इस दौड़ में शामिल होने की तैयारी में।

First Published - August 13, 2008 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट