facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अब तेजी से फैलता जा रहा है इंटरनेट का दायरा

Last Updated- December 07, 2022 | 2:06 PM IST

इंटरनेट की जड़ें ग्रामीण इलाकों में और गहराती जा रही हैं। दरअसल क्षेत्रीय भाषाओं में वेबसाइटों की बढ़ती संख्या लोगों को इंटरनेट से जोड़ने में मददगार साबित हो रही है।


खासतौर से युवा इन वेबसाइटों के प्रति बहुत आकर्षित हो रहे हैं। इंटरनेट रिसर्च फर्म ‘जक्स्टकंसल्ट’ द्वारा किए गए एक ताजा सर्वे के मुताबिक इंटरनेट का उपयोग करने वाला प्रत्येक सातवां व्यक्ति ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखता है।

इस सर्वे के मुताबिक गांवों में शहरों की तुलना में कम उम्र के लोग इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में कुल इंटरनेट उपभोक्ताओं में से 61 फीसदी ऐसे लोग हैं जिनकी उम्र 25 साल से कम है जबकि शहरों के मामले में यह आंकड़ा 50 फीसदी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 14 फीसदी किशोर इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं जबकि शहरी क्षेत्र में यह संख्या 8 फीसदी है।

सर्वे के मुताबिक ग्रामीण इंटरनेट उपभोक्ताओं में 50 फीसदी की तादाद दक्षिण भारतीयों की है। इसमें यह तथ्य भी उभरकर आया है कि इंटरनेट उपयोग करने वाले 72 फीसदी लोग अपनी क्षेत्रीय भाषा को तरजीह देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे लोगों की संख्या 82 फीसदी है तो शहरों में 70 फीसदी लोग ऐसा चाहते हैं। हालांकि केवल 33 फीसदी ग्रामीण इंटरनेट उपभोक्ता ही क्षेत्रीय वेबसाइटों का उपयोग करते हैं।

वैसे अभी तक कुल इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 3.5 करोड़ तक ही पहुंच पाई है इनमें से 30 करोड़ लोग शहरों में हैं जबकि केवल 5 करोड़ ग्रामीण लोग ही इंटरनेट से जुड़ पाए हैं। गांवों में लोग मुख्य रूप से साइबर कैफे के जरिये ही इंटरनेट तक पहुंच रहे हैं। 

शहरी उपभोक्ता शादी कराने के लिए मैट्रिमोनियल साइट्स की शरण लेते हैं तो ग्रामीण उपभोक्ताओं का भरोसा अब भी स्थानीय और नजदीकी लोगों में बना हुआ है। यह बात भी सामने आई है कि लोग अपने घरों की बजाय अपने ऑफिस से ही ऐसी साइट को सर्च करने को तरजीह देते हैं।

First Published - July 31, 2008 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट