facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बिजली सुधार

Last Updated- December 11, 2022 | 4:43 PM IST

बिजली (संशोधन) अ​धिनियम 2022, सोमवार को लोकसभा में प्रस्तुत किया गया और उसे तत्काल और ​अ​धिक छानबीन तथा चर्चा के लिए ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति के पास भेज दिया गया। यह ऐसे समय पर हुआ है जब केंद्र सरकार संकटग्रस्त सरकारी बिजली कंपनियों को उबारने के लिए एक और योजना शुरू करने जा रही है। इसके बावजूद आशंका यह है कि विधेयक समिति के पास ही दम तोड़ देगा क्योंकि विपक्षी दलों और गैर भाजपा शासित राज्यों ने संशोधनों को लेकर गहरी चिंता प्रकट की है। उनका मानना है कि ये संशोधन बिजली की आपूर्ति तथा मूल्य निर्धारित करने के उनके अ​धिकार में घुसपैठ करता है।
विधेयक में  ऐसे कई प्रावधान हैं जिन्होंने विपक्ष के मन में तथा सरकारी क्षेत्र की बिजली कंपनियों के कर्मचारियों को नाराज किया होगा। इन प्रावधानों में से अ​धिकांश खुली पहुंच के सिद्धांत के इर्दगिर्द हैं। यानी उपभोक्ताओं को अपना बिजली प्रदाता चुनने का अ​धिकार, भले ही उनके इलाके अथवा राज्य में अधोसंरचना पर किसी का भी नियंत्रण हो। सन 2003 के बाद लगातार सरकारों ने देश में इस सिद्धांत को लागू करने की को​शिश की है लेकिन हर बार कड़े विरोध तथा खराब मसौदे के कारण इसे उचित तरीके से लागू नहीं किया जा सका। संशोधन विधेयक पारित करने का यह प्रयास भी उसी तरह नाकाम नहीं होना चाहिए। 
दुर्भाग्य की बात है कि सरकार ने अतीत से सबक नहीं लिया है। न तो उसने हालिया अतीत से कुछ सीखा है और न ही देश में बिजली पहुंच से जुड़े विवादों के लंबे इतिहास से। अगर उसने हालिया सुधार के अपने प्रयासों तथा कृ​षि कानून जैसी नाकामियों से कुछ सीखा होता तो उसने पहले ही बड़ी तादाद में राज्यों को साथ लेने की को​शिश की होती। ऐसा करने से राजनीतिक विरोध कम होता। बिना ​मशविरे के कानून बनाने और फिर उन्हें पारित कराने तथा उनके क्रियान्वयन में दिक्कत जैसी समस्याएं अब तक समाप्त हो जानी चाहिए थी। 

कुछ सबक ऐसे भी हैं जो खासतौर पर इस वि​शिष्ट मुद्दे से ही सीखे जाने चाहिए थे। उदाहरण के लिए अतीत में खुली पहुंच के प्रावधान अपवादों तथा कानूनी जटिलताओं में उलझ जाते थे। मसलन, पहले केवल बड़े उपभोक्ता ही अपना सेवा प्रदाता चुन पाते थे। इससे सरकारी कंपनियों पर खुली पहुंच का वह प्रतिस्पर्धी दबाव नहीं बन पाता था जो अन्यथा बन सकता था। सरकार को पहले ही यह सुनि​श्चित कर लेना चाहिए था कि इस संशोधन के क्रियान्वयन में कोई खामी या मसौदे में कोई चूक न हो। अगर केंद्र सरकार द्वारा राज्यों के नियामकीय और वि​धिक दायरे में किए जा रहे अतिक्रमण को ध्यान में रखा जाए तो विपक्ष संशोधनों को लेकर जो आप​त्ति जता रहा है, उसे समझा जा सकता है।
बिजली संविधान की समवर्ती सूची में है और इस बात को लेकर शायद ही कोई विवाद है कि राष्ट्रीय ग्रिड की मौजूदगी में उपभोक्ताओं के अ​धिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए और खुली पहुंच जैसा सिद्धांत अपनाया जाना चाहिए। एक व्यापक चिंता यह है कि अगर उपभोक्ताओं को चयन का अ​धिकार मिल गया तो खराब प्रदर्शन करने वाली सरकारी बिजली कंपनियों को बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेवा प्रदाताओं के लिए रास्ता खाली करना होगा। परंतु इसे किसी समस्या के रूप में नहीं ब​ल्कि विशेषता के रूप में देखा जाना चाहिए। जैसा कि केंद्रीय मंत्री आर के सिंह स्पष्ट किया, बिजली के लिए स​​ब्सिडी पारदर्शी ढंग से दी जानी चाहिए और इसे औपचारिक बजट का हिस्सा होना चाहिए। इसके लिए सरकारी बिजली कंपनी के साथ क्रॉस ​स​ब्सिडी का तरीका नहीं अपनाया जाना चाहिए। क्योंकि क्रॉस स​ब्सिडी से प्रतिस्पर्धी क्षमता प्रभावित होती है।

विधेयक शुल्क दरों के चरणबद्ध संशोधन की इजाजत देता है। इससे भी राज्यों की दलील कमजोर पड़ती है क्योंकि इसे अपनाने के लिए समय दिया जा रहा है। यह सही है कि केंद्र सरकार ने इन सुधारों को पेश किए जाने का अच्छी तरह प्रबंधन किया है परंतु इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि खुली पहुंच के सिद्धांत को लागू करना बहुत लंबे समय से लंबित है तथा इस दिशा में नये प्रयास स्वागतयोग्य हैं। 

First Published - August 10, 2022 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट