facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इस्पात मंत्रालय की अपनों से बेरुखी

Last Updated- December 07, 2022 | 2:02 AM IST

महंगाई दर से लड़ने के लिए प्राथमिक इस्पात उत्पादकों पर दबाव डालने लेकिन लौह अयस्क के दामों पर अंकुश लगाने के वास्ते खास कुछ नहीं करने के सरकार के निर्णय से एक अजीब स्थिति पैदा हो गई है।


इस महीने की शुरुआत में इस्पात उत्पादक तीन महीनों के लिए कीमतें स्थिर रखने पर सहमत हो गए थे और उन्होंने कुछ कीमतें बढ़ाने का हाल का फैसला वापस ले लिया था।

लेकिन लौह अयस्क के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं किया गया जो इस्पात उत्पादकों का प्रमुख कच्चा माल है और कुल लागत में इसका हिस्सा करीब 35 प्रतिशत होता है। ज्यादातर इस्पात निर्माताओं की अपनी खदानें नहीं हैं और वे राज्य सरकार के नियंत्रण वाली नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एनएमडीसी) से इसकी खरीद करते हैं। यह भी केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन आता है।

इस तरह से महंगाई रोकने के लिए लगता है कि मंत्रालय का एक हिस्सा यह नहीं जानना चाहता है कि दूसरा हिस्सा क्या कर रहा है। पिछले अक्टूबर महीने में एनएमडीसी ने घरेलू इस्पात निर्माताओं के लिए लौह अयस्क की कीमतों में 47 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी कर दी, जबकि वह अपने समुद्रपार के ग्राहकों को कम कीमत पर कच्चा माल देती है। विदेश के बड़े ग्राहकों जैसे जापानी और कोरियाई स्टील मिलों की तुलना में घरेलू कारोबारियों से 97-231 प्रतिशत ज्यादा पैसा लिया जाता है।

स्टील फर्में अपने लाभ में गिरावट आने की भी उम्मीद कर रही हैं। इस्पात मंत्रालय को निश्चित रूप से इन सवालों का जवाब देना चाहिए। लौह अयस्क की कीमतों में बढ़ोतरी से अक्टूबर के बाद मोटी कमाई हुई, वहीं इस्पात उत्पादकों ने जनवरी के बाद से कई बार कीमतें बढ़ाईं और फिर वापस भी ले लीं।  कोकिंग कोल की भी कीमतें तेजी से बढ़ीं हैं।

जहां तक घरेलू और विदेशी उत्पादकों को दिए जाने वाले लौह अयस्क की कीमतों का सवाल है, विदेशी उत्पादकों से लंबे समय के लिए समझौते होते हैं और इसकी समीक्षा एक साल बाद ही होती है। लंबे समय तक बाजार में बने रहने और प्रतिस्पर्धा बरकरार रखने के लिए जिंस की कीमतों में उछाल और गिरावट के मुताबिक बाजार का संचालन नहीं होना चाहिए।

निश्चित रूप से जापान और कोरिया के खरीदार मोलभाव करेंगे, लेकिन वे बाजार के सिध्दहस्त खिलाड़ी हैं। वे वैश्विक बाजार में कीमतों का एक मानक तय कर लेंगे। भारतीय कर की वर्जनाएं समय के साथ टूटी हैं, ऐसे में यह अव्यावहारिक है कि भारत सरकार घरेलू इस्पात की कीमतों पर लगाम लगाने की कोशिश करे।  कच्चे माल और तैयार माल की कीमतों में अंतर कम होने पर कीमतें अपने आप तय हो जाएंगी। 

हालांकि इससे वह असमानता नहीं दूर होगी कि टाटा स्टील और सेल के पास खुद की खदानें हैं और आरआईएनएल तथा एस्सार स्टील के पास नहीं है। खदानों के आवंटन में सुधार करके उत्पादकों को ही खदानें मिलने की व्यवस्था होनी चाहिए।  यदि एक बार ऐसा हो जाता है तो खदानों के आवंटन में भी देरी नहीं होगी।  ऐसा तभी हो सकता है जब नई खनन नीति लागू हो।

First Published - May 28, 2008 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट