facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सुब्बाराव के सामने हैं कई चुनौतियां

Last Updated- December 07, 2022 | 7:42 PM IST

पिछले कुछ समय से यह आम धारणा रही है कि वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक के बीच नीतिगत मामलों को लेकर मतभेद हैं जिनमें ब्याज दरें और विनिमय दर प्रबंधन शामिल है।


ऐसे में प्रेक्षक इस तथ्य पर ज्यादा गौर करेंगे कि वर्तमान वित्त सचिव डी सुब्बा राव को रिजर्व बैंक के मौजूदा डिप्टी गवर्नर की तुलना में वरीयता देते हुए वाई वी रेड्डी के स्थान पर केंद्रीय बैंक का गवर्नर मनोनीत किया गया। पिछले तीन दशकों से ज्यादा के अंतराल में नॉर्थ ब्लॉक से कोई भी व्यक्ति सीधे मिंट रोड में शीर्ष पद पर नहीं पहुंचा है।

गंभीर मसलों पर क्या राव के विचार रेड्डी से जुदा होंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा। रिजर्व बैंक में राव के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वित्तीय क्षेत्र की ढांचागत आवश्यकताओं और वृहत अर्थव्यवस्था की चुनौतियों को ध्यान में रखकर उन्हें तत्काल कदम उठाने पड़ेंगे।

राव के लिए पहली परीक्षा तब होगी, जब अक्टूबर के अंत में मौद्रिक नीतियों की तिमाही समीक्षा की जाएगी। रेड्डी ने पिछले कुछ महीनों के दौरान महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कुछ सख्त कदम उठाए हैं। आगे भी जब तक महंगाई की दर घट कर सहनीय स्तर पर नहीं पहुंच जाती तब तक तर्कसंगत तरीके से आरबीआई की ब्याज दरों को बढ़ाया जा सकता है।

कई बार ऐसा देखने को मिला है कि ब्याज दरों को बढ़ाने से होने वाले फायदों के बारे में वित्त मंत्रालय को आश्वस्त नहीं किया जा सका है और मंत्रालय को यही लगता है कि प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि ब्याज दरें निवेश को बढ़ावा देने वाली हों।

नए गवर्नर को जो सवाल पूछना चाहिए वह यह है कि अगर वह मौजूदा नीतियों से उलट कोई कदम उठाते हैं तो इससे विकास को गति तो मिलेगी पर क्या यह लोगों की अपेक्षाएं और बढ़ा देगा जिससे दर्द ही होगा। अगर उन्हें लगता है कि इससे लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी तो क्या वह नॉर्थ ब्लॉक के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के लिए तैयार होंगे जैसा जोखिम रेड्डी ने उठाया था?

रुपये का उतार चढ़ाव भी हाल के दिनों में चिंता का विषय है। पिछले 18 महीनों में रुपये के मूल्य में मजबूती भी आई है और यह नीचे भी गिरा है, इससे लोगों में ऊहापोह की स्थिति है। वे विनिमय दर नीति को लेकर भी संशय की स्थिति में है। विनिमय दर प्रबंधन का प्रस्ताव पेश किया जा चुका है और आरबीआई को लेन देन को लेकर रास्ता साफ करने की जरूरत है।

बैंकिंग क्षेत्र को विस्तार देने के लिए 2004 में जो योजना तैयार की गई वह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को समेकित करने और उन्हें मजबूती प्रदान करने से ठीक उलट रवैया है। रेड्डी के कार्यकाल के दौरान ही भारत की विकास गाथा लिखी गई है और विदेशों में भी देश का प्रोफाइल मजबूत हुआ है। अगर कहें कि मौद्रिक नीतियों के बेहतर प्रबंधन के जरिए रेड्डी ने भी इसमें योगदान दिया है तो शायद यह गलत नहीं होगा।

आज बैंकिंग क्षेत्र जितना मजबूत है, उतना शायद ही पहले कभी था। रेड्डी ने शहरी सहकारी बैंकों में सुधार की हवा बहाई है। उन्होंने ही नई मौद्रिक नीति समिति में बाहरी विशेषज्ञों को शामिल कर इसे बेहतर बनाने का प्रयास किया। पर रेड्डी को भी एशियाई वित्तीय संकट की चुनौती का सामना करना पड़ा। आने वाले समय में सुब्बा राव से भी यह उम्मीद है कि वह महंगाई से निपटने और वित्तीय क्षेत्र में ढांचागत परिवर्तनों के बीच संतुलन बना कर रखेंगे।

First Published - September 2, 2008 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट