facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अरुणाचल बांध से असम के लोगों की छिन सकती है रोटी

Last Updated- December 07, 2022 | 6:44 AM IST

जब हम असम में सुबनसीरी नदी के किनारे बसे हुए लखीमपुर जिले के सुनापुर गांव से गुजरते हैं तो हमारे कानों में लकड़ियों के कटने की आवाज गुंजने लगती है।


असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा के नजदीक कोई जंगल तो नहीं है लेकिन यहां की नदी के बांध के नजदीक इमारती लकड़ियां ट्रकों में लदी हुई हैं। यहां लकड़ियों के लिए काम करने वाले लोग भी काफी व्यस्त नजर आते हैं।

यहां से शुरुआत होती है नदी सुबनसीरी के सफर की। यह नदी अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ों से निकलकर मैदानी भागों में भी बहती है। इस नदी पर जल विद्युत परियोजना के  तहत बांध बनाया जा रहा है। यहां की इमारती लकड़ियां सोने के बराबर हैं। पेड़ों की छोटी डालियां और लकड़ियों के बड़े लट्ठे भी पहाड़ों की नदियों के पानी के साथ बहते हुए घने जंगलों से गुजरकर रेत में पाए जाते हैं। 

सुनापुर के लोगों को केवल लकड़ियों को रस्सी के जरिए खींचकर नदी के किनारे लाना पड़ता है। इन लकड़ियों की कीमत लोडिंग के  खर्च को मिलाकर 4,000 रुपये है। यहां मछली पकड़ने और नदी की लकडियों को निकालने का काम काफी लंबे समय से करने वाले गुरुदेव का कहना है, ‘फॉरेस्ट डिर्पाटमेंट में इमारती लकड़ियों के लिए एक खास परमिट लेने के लिए थोड़ा कमीशन देना पड़ता है।’

आमतौर पर पांच लोग एक लॉरी में लकड़ियां लादने के काम में लग जाते हैं और महिलाएं और बच्चे लकड़ियों के छोटे-छोटे टुकड़े करने के काम और उन्हें ढ़ेर लगाने का काम करते हैं। एक मजदूर का कहना है, ‘पहले जितनी लकड़ी की कटाई होती थी अब उसमें काफी कमी आई है। आप कह सकते हैं कि एक लकड़ी की कटाई में पहले एक रुपया मिलता था वहीं अब हमें 10 पैसे ही मिलते है।

वे सभी सुबनसीरी के 2 हजार मेगावॉट वाली जलविद्युत परियोजना को इसके लिए दोषी ठहराते हैं। यह स्थान अरुणाचल प्रदेश से ऊपरी इलाके में है। यहां के कुछ सक्रिय कार्र्यकत्ताओं का कहना है कि यहां इस बांध की मंजूरी मिलने से पहले इस बात पर बिल्कुल भी विचार नहीं किया गया है कि निचले इलाके में कैसी स्थिति हो सकती है।

सुबनसीरी ब्रह्मपुत्र घाटी के आंदोलन से जुड़े केशव भाई कृष्णा और राजन का कहना है, ‘आप मुझे बताएं कि यहां के लोगों का जीवन यापन कैसे हो सकता है और इसकी क्षतिपूर्ति कैसे की जाए? यहां के लोग खेती पर भी निर्भर नहीं हो सकते क्योंकि यहां की मिट्टी काफी रेतीली है। इसी वजह से लोग नदियों, पेड़ों, मछलियों और पत्थरों के जरिए कुछ कमाने की कोशिश करते हैं।’

वे लोग असम सरकार को दोषी ठहराते हुए कहते है कि ब्रह्मपुत्र नदी में इस बांध को बनते हुए सरकार चुपचाप देख रही है। उनका कहना है कि असम के लोगों पर इस बांध की वजह से क्या आर्थिक और पर्यावरणीय पड़ेंगे, इसका कोई अध्ययन नहीं किया गया है।

First Published - June 20, 2008 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट