facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हेयर स्टाइल्स का चढ़ता जादू

Last Updated- December 07, 2022 | 4:43 PM IST

मुंबई में लगभग 6 महीने पहले फ्रांस के बेहद मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जॉन क्लॉड बिग्विन की फ्रेंच श्रृंखला ने अपना सैलून खोला तो उस वक्त किसी ने भी यह कल्पना नहीं की थी कि उनका सैलून बहुत जल्द ही महिलाओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय हो जाएगा।


आज इस सैलून में हर सप्ताह सैकड़ों की तादाद में महिलाएं अपने हेयरस्टाइल को बेहतर बनवाने के लिए जा रही है। जल्द ही हेयरस्टाइल का यह फ्रेंच सैलून मुंबई के अलावा दिल्ली और बेंगलुरु में भी अपना नया सैलून खोलेगा। बिग्विन की योजना देश में 2010 तक 100 करोड़ रुपये के निवेश से 50 सैलून खोलने की है।

अपने सैलून के लिए इनकी पहली पसंद देश के टॉप फाइव स्टार होटल ही होंगे जहां इन्हें बनाया जाएगा। इस शृंखला के मुंबई सैलून के निदेशक धर्मेंद्र मनवानी का कहना है, ‘भारत में पर्सनल केयर इंडस्ट्री लगभग 17,000 करोड़ रुपये की है और मुझे लगता है कि इसमें इंटरनेशनल ब्रांड के बाजार की बहुत गुंजाइश भी है।

हमारी कोशिश है कि 5 स्टार होटल में हमें रिटेल स्पेस मिल जाए और कारोबार के लिए बेहतर समझौते की स्थिति बने।’ देश में सैलून या हेयरड्रेसिंग इंडस्ट्री के  कारोबार में दुनिया के जाने-माने ब्रांड भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश में जुटे हैं।

विभिन्न इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक सौंदर्य सेवा से जुड़ा सेगमेंट अब तक देश में असंगठित है जो लगभग 2,500 करोड़ रुपये का है और यह 20 प्रतिशत की दर से सालाना बढ़ रहा है। मैरिको के काया स्किन क्लिनिक, लक्मे ब्यूटी सैलून, वंदना लूथरा के वीएलसीसी, शहनाज हुसैन हर्बल, केविनकेयर का लाइमलाइट और ग्रीन टे्रंड के अलावा क्यून और जावेद हबीब हेयर ऐंड ब्यूटी जैसे बड़े खिलाड़ियों के आने से इस उद्योग ने ज्यादा तरक्की की है।

इस साल की शुरुआत में ही ब्रिटेन के हेयरस्टाइलिस्ट और ट्रेनर टोनी ऐंड गाई ने भारत में अपना कारोबार शुरू कर दिया है। इसके अलावा फे्रंच हेयर केयर गुरु पॉल मिशेल ने अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए ऑनलाइन शॉप खोली है। टोनी ऐंड गाई का आउटलेट नई दिल्ली और मुंबई में खुल चुका है। इसके अलावा बेंगलुरु और कोलकाता में भी खोलने की इसकी कोशिश जारी है।

गौरतलब है कि यह ग्लोबल हेयरड्रेसिंग ब्रांड है और यह देश में युवाओं के लिए हेयरस्टाइलिंग को भी करियर के बेहतर विकल्प के तौर पर पेश करने के मद्देनजर 4 हेयरड्रेसिंग एकेडमी भी खोलने वाली है। दरअसल इन कंपनियों ने 500,000 रुपये या इससे अधिक सालाना आय वाली घरेलू महिलाओं को लक्षित किया है। हालांकि इस तरह का कोई सटीक आंकड़ा नहीं है कि इस तरह की आमदनी वाले कितने घर होंगे।

हालांकि इनकी संख्या लाखों में है। अगर आप कीमतों की बात करें तो इन देश के सैलूनों के मुकाबले इन मल्टीनेशनल चेन के सैलूनों में अपने बाल को संवारने के लिए आपको अपनी ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। मसलन आपको अपने हेयर ट्रीटमेंट के लिए किसी देसी दुकान में 200 से 250 रुपये खर्च करना पड़ता है, वहीं इन विदेशी सैलूनों में आपको 1,500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

मुंबई की प्रोफेशनल और बिग्विन की शिष्या तेजस्विता सावंत का कहना है, ‘मुझे लगता है कि आपका कोई हेयर स्टाइल एक महीने से ज्यादा दिनों तक बिल्कुल जस का तस बना रहेगा तो मुझे नहीं लगता कि उसके लिए 1700 रुपये देने में ज्यादा परेशानी होगी। किसी भी व्यक्ति का स्टाइलिश हेयर स्टाइल किसी के व्यक्तित्व को बेहतर तरीके से उभारने में मददगार होता है।’

हर साल लॉरेल कलर ट्रॉफी इंवेट बेहद प्रतिभावान हेयरस्टाइलिस्ट को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है जिसके जरिए वे अपने बेहतर हेयर स्टाइल का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह इंवेट तीन सालों से हो रहा है और इसके आयोजक भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकते। पिछले साल भारत में कॉस्मेटिक्स का कारोबार लगभग 600 करोड़ रुपये का हुआ और यह 40 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी कर रहा है।

लॉरेल के निदेशक (इंटरनेशनल प्रोफेशनल डेवलपमेंट) का कहना है, ‘हेयर स्टाइल के सेक्टर में कई तरह के ट्रेंड चल रहे हैं। मसलन हेयर स्टाइल के जरिए कम उम्र के दिखने की कवायद। इसके अलावा हेयर स्टाइल पूरी तरह से फै शन का परिचायक बन गया है।’ समीरा बख्शी ने भारत में लॉरेल प्रोफेशनल्स और लॉरेल प्रोफेशनल कलर ट्रॉफी की शुरुआत की है।

उनका कहना है कि ‘हमलोग भारतीय ग्राहकों के पसंद के मुताबिक सेवाएं देते हैं। इसके अलावा हम बालों की देखभाल के लिए भी सलाह देते हैं और अपने प्रोडक्ट के बारे में भी जानकारी देते हैं।’ विदेशों में युवा होते बच्चों के लिए भी उनके हेयर स्टाइल, मेकअप, और मैनीक्योर की मांग होती है। लेकिन अभी हमारे देश में ज्यादातर बच्चे सैलून में नहीं जाते। क्लेयर  का कहना है, ‘अब यहां भी बच्चों के हेयर स्टाइल को लेकर लोग ज्यादा ध्यान देने लगे हैं तो आप जल्द ही छोटी लड़कियों को भी अपनी मां के साथ हेयर स्टाइल बनवाते हुए देख पाएंगे।’

First Published - August 13, 2008 | 12:26 AM IST

संबंधित पोस्ट