facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

यह है बुलंद हौसले की ऊंची उड़ान

Last Updated- December 07, 2022 | 8:46 AM IST

असकार वी. रविचंद्रन की तमिल फिल्म दशावतारम दक्षिण में धूम मचा रही है। इस हिट फिल्म में कमल हसन 10 अनोखी भूमिका में नजर आ चुके हैं।


उनकी इस फिल्म को भारत की सबसे महंगी फिल्म का दर्जा मिला है और इस फिल्म की लागत  तकरीबन 60 करोड़ रुपये है। इस फिल्म के मुनाफे के बाद ही रविचंद्रन अपना अगला सपना पूरा करने को सोच रहे हैं। उनकी अगली फिल्म की लागत 600 से 700 करोड़ रुपये होगी। इतनी बड़ी रकम में बॉलीवुड की 10 बडी फ़िल्में और हॉलीवुड की एक अच्छी खासी फिल्म बन सकती है।

उन्होंने इस फिल्म में एक्शन के स्टार जैकी चैन को मुख्य भूमिका दी है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में रविचंद्रन को सबसे ज्यादा पैसा लगाने वाला प्रोडयूसर माना जाता है। 1980 के दशक में रविचंद्रन ने वेल्लोर में डिस्ट्रीब्यूटर से जीवन शुरू किया था। तमिलनाडु में रविचंद्रन कभी हॉलीवुड फिल्मों के सबसे बड़े डिस्ट्रीब्यूटर थे। इस राज्य में जैकी चैन की फिल्मों को ज्यादा मशहूर बनाने का श्रेय भी उन्हें दिया सकता है।

उन्होंने 1990 के दशक के मध्य में पूरे तमिलनाडु में ‘काथालुकु मरियाथाई ‘ के  डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा ले लिया था। उस साल यह फिल्म बहुत हिट हुई थी। उसके बाद रविचंद्रन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2006 में उन्होंने ऐसी कई फिल्मों को पैसा मुहैया कराया और उनका डिस्ट्रीब्यूशन किया जो आर्थिक तंगी का सामना कर रही थीं। उन सारी फिल्मों ने भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया।

रविचंद्रन की सभी मौजूदा योजनाएं बेहद महत्वकांक्षी हैं। भारतीय फिल्म उद्योग में कई प्रोडयूसर फिल्म बनाने वाली दुनिया में तेजी से गुम हो जाते हैं। हालांकि जहां तक दशावतारम फिल्म की सफलता की बात है तो यह फिल्म साफतौर पर कमल हसन की फिल्म है। आखिरकार जब यह फिल्म पर्दे पर आई तो कमल ने पहले के सभी नायकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे पहले शिवाजी गणेशन ही ऐसे अभिनेता थे जो 1964 में नवरात्रि फिल्म में 9 भूमिकाओं में नजर आए थे।

जिस दिन फिल्म रिलीज हुई थी, यह 22 सेंटरों में दिखाई गई। उस दिन चेन्नई में इस फिल्म के 70 शो दिखाए गए थे और इसने रजनीकांत की ही फिल्म ‘शिवाजी-द बॉस’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वर्ष 2007 में ‘शिवाजी द बॉस’ रिलीज हुई थी जो 17 सेंटरों में दिखाई गई थी। छोटे शहरों को भी मिला कर हर एक दिन इस फिल्म के 700 प्रिंट के साथ 120 शो होंगे। इस फिल्म के हिंदी वर्जन के 400 प्रिंट होंगे। रिलीज होने के बाद अखबारों ने इस फिल्म की समीक्षा बेहतर नहीं की थी।

कुछ दिनों तक तो चेन्नई के फिल्मी गलियारे में यह चर्चा भी हुई कि दशावतारम उतनी हिट नहीं होगी। कुछ लोगों ने तो यह भी कह दिया कि रविचंद्रन ने खुद ही चेन्नई के कुछ थियेटरों में फिल्म की मांग का भ्रम पैदा करने के लिए 3 दिनों के  शो की टिकटें बुक करा ली थी। रविचंद्रन ने इस तरह की अफवाहों का खंडन कर दिया और उनका कहना था कि इस फिल्म के पहले हफ्ते के शो के जरिए उन्होंने 50 करोड़ रुपये की भरपाई की है। शायद उन्हें भी इस तरह की अफवाहों पर हंसी आ रही होगी जब यह फिल्म जर्बदस्त हिट हुई।

रविचंद्रन चुटकी लेते हुए कहते है, ‘आपको लगता है कि ऐसा मुमकिन है? कोई इतनी महंगी फिल्म क्यूं बनाएगा जब मुझे खुद ही टिकट खरीदनी पड़ें।’ रविचंद्रन इस बात पर यकीन करते हैं कि दशावतारम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शो में 200 से 300 करोड़ से कम की कमाई नहीं करेगी। वह फिलहाल जैकी चैन के साथ फिल्म बनाने के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए पैसे दे रहे हैं। उन्होंने दशावतारम बनाने के लिए बैंक से भी मदद ली थी। उनका कहना है कि वह बैंक उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए भी मदद देगा।

First Published - July 2, 2008 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट