facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हम भला कर पैसा कमाना चाहते हैं

Last Updated- December 06, 2022 | 11:04 PM IST

आप कितने केंद्रों का संचालन कर रहे हैं और अन्य ई-कियोस्क से यह कैसे भिन्न है?


हम कर्नाटक में 800 केंद्रों पर सेवाएं दे रहे हैं। हमारा काम सरकारी और निजी केंद्रों, जिसमें बैंकिंग, इंश्योरेंस, मोबाइल रिचार्ज और ट्रेन बुकिंग शामिल है, के क्षेत्रों में सभी जिलों के ब्लॉक स्तर तक फैला हुआ है।


हमने पिछले साल हरियाणा के पांच जिलों में 300 केंद्र खोले हैं। जल्द ही उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल में 45 केंद्र खोले जाएंगे। हम अपने केंद्रों का संचालन खुद करते हैं। हमें फ्रेंचाइजी पर यकीन नहीं है। हम विभिन्न चैनलों पर नियंत्रण रखना चाहते हैं।  हमारे लिए विकास ही आय का प्रमुख जरिया है। इसलिए उच्च गुणवत्ता की सेवाएं हमारी प्रमुख चुनौती है।


आपने यह उपक्रम कब शुरू किया?


रवि और मैं अन्ना विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके निकले, तभी से साथ-साथ काम करने को ठान लिया। हमारे पास आईआईएम से निकली हुई मैनजेमेंट की बेहतरीन टीम है।


आपका उद्देश्य क्या है?


हम भलाई कर पैसा बनाना चाहते हैं। हम लोग इस काम को पिछले 8 साल से कर रहे हैं और 15  से 18 प्रतिशत लाभ कमा रहे हैं।


आप एक केंद्र पर कितना निवेश करते हैं?


हमें एक केंद्र के लिए कम से कम 1 लाख रुपये की जरूरत होती है। इस निवेश की वापसी में करीब 9-12 महीने लगते हैं और 18-20 महीनों में ये लाभ में चलने लगते हैं।


आपका टर्नओवर कितना है?


इस समय 60 करोड़ रुपये का है और हम उम्मीद करते हैं कि इस साल यह दोगुना हो जाएगा।


आप निवेश के लिए पैसा कहां से लाते हैं?


हम वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इक्विटी फंड से धन जुटाते हैं। हमारे लिए एविगो इनम और इंटेल कैपिटल ने मोटी रकम का निवेश किया है।

First Published - May 13, 2008 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट