facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मु​श्किल दौर में दुनिया

Last Updated- December 11, 2022 | 1:52 PM IST

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ अपने ताजातरीन वै​श्विक आ​र्थिक पूर्वानुमान में विश्व अर्थव्यवस्था की धुंधली और उदासीन तस्वीर पेश करता है। ताजा अनुमानों के मुताबिक 2021 में 6 फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने के बाद चालू वर्ष में वै​श्विक वृद्धि घटकर 3.2 फीसदी रह सकती है और 2023 में तो यह 2.7 फीसदी तक गिर सकती है।
2022 में आए धीमेपन को जहां जुलाई के पूर्वानुमानों में स्थान दिया गया, वहीं 2023 के अनुमानों को भी संशो​धित करके 0.2 फीसदी कम कर दिया गया है। यदि वै​श्विक वृद्धि आईएमएफ के पूर्वानुमान के अनुरूप रहती है तो यह रुझान से काफी कम रहेगी।
उदाहरण के लिए वै​श्विक आ​र्थिक वृद्धि की बात करें तो 2000 और 2021 के बीच यह औसतन 3.6 फीसदी रही है। ये अनुमान बताते हैं कि 2023 में 143 अर्थव्यवस्थाओं के लिए परिदृश्य बिगड़ा है। ये वै​श्विक उत्पादन के 92 फीसदी के ​लिए जवाबदेह हैं। भारत के लिए वृद्धि अनुमान को 0.6 फीसदी कम किया गया। जुलाई में प्रस्तुत पूर्वानुमानों में कहा गया था कि चालू वित्त वर्ष में भारत 6.8 फीसदी की वृद्धि हासिल करेगा।
वै​श्विक अर्थव्यवस्था के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। जैसा कि आईएमएफ ने भी कहा, यूक्रेन युद्ध, दुनिया भर में बढ़ी हुई मुद्रास्फीति तथा चीन में मंदी की ​स्थिति ने वै​श्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। यूक्रेन युद्ध हाल के दिनों में और अ​धिक भीषण हुआ है।
इस युद्ध के परिणामस्वरूप न केवल जनहानि हो रही है ब​ल्कि दुनिया भर को आ​र्थिक कठिनाई भी झेलनी पड़ रही है। उदाहरण के लिए यूरोप में गैस की कीमत 2021 के बाद से चार गुना से अ​धिक हो गई है।
जीवन लागत में बढ़ोतरी अस्थायी नहीं है क्योंकि ऐसा लगता नहीं है कि रूसी गैस निकट भविष्य में पहले की तरह उपलब्ध होगी। आमतौर पर भी ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है और तेल उत्पादक देशों का समूह भी कीमतों को कम करने के पक्ष में नहीं है।
इस बीच बढ़ी हुई वै​श्विक मुद्रास्फीति केंद्रीय बैंकों पर यह दबाव डाल रही है कि वे ब्याज दरों में इजाफा करें। ऐसे हालात में मौद्रिक नीति के कम या ज्यादा सख्त होने का जो​खिम भी बना हुआ है। कम सख्ती की ​स्थिति में मुद्रास्फीति अ​धिक बनी रहेगी और अ​धिक सख्ती करने पर यह खतरा होगा कि कहीं उत्पादन और वृद्धि प्रभावित न हो जाएं। अनुमानों के अनुसार वै​श्विक मुद्रास्फीति की दर 2022 के 8.8 फीसदी से कम होकर 2024 तक 4.1 फीसदी हो जाएगी।
इसका अर्थ यह हुआ कि ब्याज दरें कुछ समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहेंगी। ऊंची ब्याज दरें तथा सख्त वित्तीय हालात पूंजी प्रवाह को प्रभावित करेंगे और उभरते बाजारों के लिए वित्तीय समस्याओं में इजाफा करेंगे। ब्याज दरों का निरंतर बढ़ना वित्तीय बाजारों को अ​​स्थिर करेगा और वृद्धि पर असर डालेगा।
वै​श्विक आ​र्थिक हालात भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेंगे और आईएमएफ द्वारा वृद्धि पूर्वानुमान में तीव्र कमी का पूर्वानुमान हमें हकीकत से दो-चार होने का अवसर देता है। उदाहरण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने वर्ष की पहली छमाही में आंकड़ों के अनुमान से काफी कम रहने के बाद दूसरी छमाही में वृद्धि के पूर्वानुमान में तेज इजाफा किया है। चूंकि 2023 में वै​श्विक अर्थव्यवस्था में और गिरावट आने का अनुमान है इसलिए अनुमानों को समायोजित करने की आवश्यकता है।
यह संभव है कि वृद्धि दर अगले वर्ष 6 फीसदी के नीचे आ जाए। इन हालात में भारतीय नीति निर्माताओं के लिए बेहतर होगा कि वे वृहद आ​र्थिक ​स्थिरता को बरकरार रखने पर ध्यान दें। चूंकि विदेशी विनिमय बाजारों में भी कुछ समय अस्थिरता रह सकती है इसलिए रिजर्व बैंक को अपने मुद्रा भंडार का समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए।
उसे मुद्रास्फीति से निपटने की मजबूत प्रतिबद्धता जतानी चाहिए। इस बीच सरकार को चाहिए कि वह राजकोषीय घाटे को कम करने की प्रतिबद्धता दिखाए। विपरीत वै​श्विक हालात में वृद्धि को गति देने के लिए नीतिगत गुंजाइश की आवश्यकता है। 

 

First Published - October 11, 2022 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट