facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

चेन्नई से अमोनियम नाइट्रेट हटाने को लेकर अधिकारियों पर दबाव

Last Updated- August 06, 2020 | 11:33 PM IST

चेन्नई के नजदीक करीब 740 टन अमोनियम नाइट्रेट पड़ा हुआ है। लेबनान में हाल में हुए विस्फोट को देखते हुए अधिकारियों पर इस कॉरगो को हटाने के लिए दबाव बन रहा है। लेबनान में अमोनियम नाइट्रेट के विस्फोट में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 5,000 से ज्यादा लोग घायल हैं।
पीएमके के प्रमुख रामदास ने इसे जल्द से जल्द हटाए जाने की मांग की है। चेन्नई बंदरगाह के अधिकारियों ने कहा कि यह पदार्थ बंदरगाह परिसर में नहीं बल्कि बंदरगाह के बाहर कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएसएफ) पर है। उन्होंने कहा कि कंटेनरों को सीमा शुल्क की विशेष खुफिया और जांच शाखा ने जब्त किया है।
यह कंसाइनमेंट 2015 में आया था, जिसे सीमा सुल्क विभाग ने जब्त कर लिया था, क्योंकि कंपनी आयात लाइसेंस नहीं दे पाई थी। अधिकारियों ने कहा कि इसकी नीलामी कर दी गई है, लेकिन डिलिवरी अभी नहीं ली गई है।  अमन केमिकल्स ने कोरिया से 37 कंटेनर आयात किए थे।
सीमा शुल्क विभाग ने पूरा कंसाइनमेंट जब्त कर दिया था और इसे चेन्नई के उत्तर फ्रेट स्टेशन पर रखा गया है। यह इलाका न केवल सघन आबादी वाला है, बल्कि बड़ी संख्या में यहां बिजली संयंत्र व केमिकल फैक्ट्रियां हैं।
सीएफएस के एक कर्मचारी ने कहा कि अमोनियम नाइट्रेट कंटेनरों के  भीतर सुरक्षित तरीके से रखा गया है और सुरक्षा संबंधी जरूरी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि इसके एक हिस्से की नीलामी सीमा शुल्क विभाग ने की है।
मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरुत में हुए बड़े विस्फोट की वजह गोदाम में पिछले 6 साल से जमा विस्फोटक सामग्री को बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक 2,750 टन अमेनियम नाइट्रेड असुरक्षित तरीके से रखा गया था।

First Published - August 6, 2020 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट