facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

500 करोड़ और एक साल में बनेगा ताज

Last Updated- December 08, 2022 | 6:04 AM IST

आंतकवादी हमलें के बाद क्षतिग्रस्त हुए ताज होटल की मरम्मत में 500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। साथ ही मरम्मत के लिए होटल को एक साल के लिए बंद भी रखना पडेग़ा।


आंतकवादियों ने पुराने ताज के तौर पर मशहूर होटल के हेरिटेज विंग में पचास घंटे से ज्यादा हथगोलों और बंदूको से गोलाबारी की है। इससे होटल अंदरूनी हिस्से को बहुत नुकसान हुआ है।

हेरिटेज होटल का इतिहास 106 साल पुराना है। होटल की सबसे आलीशान छठी मंजिल और चौथी मंजिल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। होटल के अंदर स्थित कुछ रेस्टोरेंट तो बुरी तरह से जल चुके है।

भारतीय वास्तुकला संस्थान के उपाध्यक्ष पांडुरंग पोटनिस के अनुसार किसी भी  हेरिटेज के एक वर्ग फीट की मरम्मत में करीब 5,000 रुपये का खर्च आता है। ताज के लिए तो यह और भी ज्यादा होगा। हमें लगता है कि पूरी तरह से मरम्मत के लिए होटल को लगभग 1 साल के लिए बंद करना पड़ेगा।

ताज की हेरिटेज विंग में अंत्यत कीमती हस्तकला को उकेरा गया था। लकड़ी के ऊपर उकेरी गई कलाएं तो औपनिवेशिक समय की है, इनकी मरम्मत करना सबसे कठिन होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि मरम्मत के काम में आकारिकी इंजीनियरिंग सबसे बड़ी चुनौती होगी।

इस बीच मुंबई अब फिर अपनी पुरानी रंगत में लौटती दिख रही है। कुछ युवक अपने मोबाइल पर होटल की फिल्में उतारते नजर आ रहें है। बड़ी संख्या में लोगों ने गेट वे ऑफ इंडिया के सामने जमा होकर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

First Published - November 30, 2008 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट