facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

गौण खनिज खदानों में 75 फीसदी रोजगार मूल निवासियों को

Last Updated- December 15, 2022 | 2:29 AM IST

मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि गौण खनिज खदानों के लीज धारकों को कुल रोजगार का 75 प्रतिशत प्रदेश के मूल निवासियों को अनिवार्य रूप से देना होगा। राजधानी भोपाल में गौण खनिज नियम तथा जिला खनिज प्रतिष्ठान नियम में प्रस्तावित संशोधनों पर विचार विमर्श के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि खनिज से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाते हुए ऑनलाइन प्रणाली को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश के मु य एवं गौण खनिज रॉयल्टी का बहुत बड़ा स्रोत हैं।

बैठक के दौरान 31 मु य खनिजों को गौण खनिज में शामिल करने, ग्रेनाइट, संगमरमर, फर्शी पत्थर आदि के कचरे के निराकरण, शासकीय भूमि पर पत्थर खदानों को नीलामी के स्थान पर लीज पर आवंटित करने और गौण खनिज की रॉयल्टी दर के पुनरीक्षण पर भी चर्चा की गई। नदी से निकलने वाली रेत के विकल्प के रूप में एम सैंड (निर्मित रेत) की रॉयल्टी दर पर भी चर्चा की गई। एम-सैंड को नए गौण खनिज के रूप में शामिल किया जा रहा है। बैठक में खनिज संसाधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मु य सचिव इकबाल सिंह और खनिज साधन सचिव सुखवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

First Published - September 8, 2020 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट