facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

फोर लेन सड़कों से जुड़ेंगे यूपी के सभी पड़ोसी राज्य

Last Updated- December 12, 2022 | 1:26 AM IST

उत्तर प्रदेश को सभी पड़ोसी राज्यों से जोडऩे वाली सड़केंं फोर लेन की होंगी। नेपाल को जोडऩे वाले सभी मार्ग फोर लेन बन रहे हैं जबकि बिहार से जुडऩे वाली सभी सड़के पहले ही बन चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को 1710 करोड़ रुपये की 180 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह ऐलान किया। लखनऊ के सांसद व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने इन सभी परियोजनाओं की शुरुआत की।
इस मौके पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ का विकास अकेले उनके लिए संभव नहीं था और मुख्यमंत्री के बिना यह नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि अब से पहले की सरकारों में विकास का कोई विजन नहीं था जबकि हमारी कोशिश लखनऊ को देश का नंबर वन शहर बनाने की है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले कभी कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी। उन्होंने कहा कि मुझे अनुमान नहीं था कि कितने लोगों को रोजगार मिलेगा। लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने हिसाब किताब कर लिया है कि पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उनके मंत्रालय ने मुख्यमंत्री से एक रुपये की लीज पर ढाई सौ एकड़ जमीन मांगी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक माह के भीतर हो जाएगा। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाला डीआरडीओ  इसी लखनऊ की जमीन पर ब्रह्मोस मिसाइल बनाएगा। सिंह ने राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में चौक फ्लाईओवर समेत 1710 करोड़ की 180 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इनमें स्मार्ट सिटी कंपनी, नगर निगम, सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और निर्माण निगम की योजनाएं शामिल हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के करीब 525 करोड़ रुपये और नगर निगम और स्मार्ट सिटी के करीब 365 करोड़ रुपये के काम शामिल हैं।

First Published - September 1, 2021 | 12:47 AM IST

संबंधित पोस्ट