facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

ताज और किला छोड़कर अन्य पर्यटन स्थल खुलेंगे

Last Updated- December 15, 2022 | 3:10 AM IST

महामारी के दौर में स्मारकों की बंदी के चलते चौपट हो चुकी आगरा की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट सकती है। आगरा के महत्त्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को दो चरणों में अब खोलने का फैसला लिया गया है। आगरा के जिलाधिकारी पीएन सिंह ने पर्यटन के नजरिये से शहर के महत्त्वपूर्ण स्मारकों को खोलने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि अभी ताजमहल और आगरा फोर्ट जैसे स्मारक नहीं खोले जाएंगे। आगरा जिला प्रशासन के मुताबिक 1 सितंबर से ताज और आगरा के किले को छोड़ कर बाकी स्मारकों को खोल दिया जाएगा। बीते पांच महीनों से आगरा में ताज सहित बाकी के सभी स्मारकों में पर्यटकों के आवागमन पर रोक के चलते यहां की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त झटका लगा है। आगरा पर्यटन के अलावा चमड़े के काम के लिए मशहूर है। हर साल भारी तादाद में पर्यटकों के आगमन के चलते आगरा शहर में हजारों होटल, रेस्टोरेंट और टैक्सी चलती हैं।
बीते कुछ महीने की तालाबंदी के चलते जहां चमड़े का कारोबार प्रभावित हुआ है, वहीं आगरा के होटल उद्योग को भी जबरदस्त झटका लगा है। आगरा जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक ताज और आगरा किला छोड़ सभी स्मारक 1 सितंबर से खुलेंगे। आदेश में कहा गया है कि आगरा में सिकंदरा स्मारक, फतेहपुर सीकरी, एतमाद्दौला और महताब बाग को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। हालांकि यहां महामारी को देखते हुए खास सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे और सीमित संख्या में लोगों को आने की अनुमति दी जाएगी। आदेश के मुताबिक ताजमहल, आगरा फोर्ट दूसरे चरण में खुलेगा।
आगरा में जूते के थोक व फुटकर कारोबार के लिए मशहूर नाई की मंडी और बिजलीघर बाजार में भी काम शुरू हो गया है। अनलॉक के बाद कुछ दिनों तक कारीगर नहीं आ रहे थे और पटरी कारोबार की इजाजत नहीं थी। वहीं बस व ट्रेन नहीं चलने के कारण व्यापारी भी नहीं आ रहे थे। अब कामकाज पटरी पर लौटने लगा है।

First Published - August 20, 2020 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट