facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank loan ‘fraud’ case: क्वालिटी लिमिटेड के पूर्व प्रोमोटर्स के ​खिलाफ ED का एक्शन, मनी लॉ​न्ड्रिंग मामले में कई जगहों पर छापेमारी

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत करीब दर्जन भर स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

Last Updated- November 27, 2024 | 1:31 PM IST
On being asked by a Congress MP, the Minister of State for Finance presented the full details of ED's five years in the Parliament
ED

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को डेयरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘क्वालिटी लिमिटेड’ के पूर्व प्रोमोटर्स के खिलाफ कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉ​न्ड्रिंग मामले की जांच के तहत दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत करीब दर्जन भर स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। धन शोधन का यह मामला ‘क्वालिटी लिमिटेड’ और उसके निदेशकों के खिलाफ सितंबर 2020 में दर्ज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की प्राथमिकी से जुड़ा है। यह प्राथमिकी कथित तौर पर वित्तीय विवरणों में हेराफेरी और लोन राशि के हेर-फेर के जरिए ‘बैंक ऑफ इंडिया’ सहित 10 बैंकों के कंसोर्टियम से 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में दर्ज की गई थी।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी के पूर्व प्रवर्तकों, निदेशकों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। क्वालिटी लिमिटेड की शुरुआत आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी के रूप में हुई थी और बाद में इसने दुग्ध आधारित उत्पादों में भी अपना विस्तार किया। इसके पूर्व निदेशकों में संजय ढींगरा, सिद्धांत गुप्ता, अरुण श्रीवास्तव शामिल हैं।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement