facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, मुंबई मंडल के 800 वरिष्ठ नागरिकों इस तारीख को ले जाएगी अयोध्या

Advertisement

Chief Minister Teerth Darshan Scheme: राज्य के सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक न्याय व विशेष सहायता विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की गई है।

Last Updated- October 02, 2024 | 6:29 PM IST
Maharashtra government's announcement before the assembly elections, 800 senior citizens of Mumbai division will be taken to Ayodhya on this date विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, मुंबई मंडल के 800 वरिष्ठ नागरिकों इस तारीख को ले जाएगी अयोध्या

राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किसी भी दिन ऐलान हो सकता है, चुनावी आचार संहिता लागू होने के पहले राज्य सरकार हर वर्ग को खुश करने की कोशिश में लगी हुई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मुंबई महानगरीय क्षेत्र के 800 बुजुर्गों 4 अक्टूबर को अयोध्या रामलला के दर्शन करने के जाएंगे। बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

राज्य के सभी धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की गई है। राज्य के सभी धर्मों के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ स्थलों की यात्रा की इच्छा को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की गई है। इसमें भारत के कुल 73 और महाराष्ट्र के 66 तीर्थ स्थल शामिल हैं।

समाज कल्याण विभाग की मुंबई की क्षेत्रीय उपायुक्त वंदना कोचुरे ने बताया कि योजना के तहत मुंबई शहर, मुंबई उपनगर और ठाणे जिले के 800 वरिष्ठ नागरिक 4 अक्टूबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस योजना के तहत अयोध्या जाने के लिए मुंबई मंडल के मुंबई शहर जिले से 150, मुंबई उपनगर जिले से 306 और ठाणे जिले से 471 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहले चरण में मुंबई शहर , मुंबई उपनगर और ठाणे जिले से 800 वरिष्ठ नागरिक अयोध्या जाएंगे। इसके लिए विशेष ट्रेन 4 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से रवाना होगी और 8 अक्टूबर 2024 को अयोध्या से मुंबई वापस आएगी।

योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक दीक्षाभूमि नागपुर, अजमेर, महाबोधि मंदिर गया , शेगांव , पंढरपुर के तीर्थ क्षेत्रों के लिए मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों से 2505 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सामाजिक न्याय विभाग ने अपील की है कि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए सहायक आयुक्त, समाज कल्याण के कार्यालयों से संपर्क करें ।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 6:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement