facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

भाजपा ने राजनीति में विश्वसनीयता का संकट समाप्त किया: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद से चीजें बदली हैं।

Last Updated- February 22, 2024 | 2:04 PM IST
Defence Minister Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस द्वारा पैदा किये गये ‘‘राजनीति में विश्वसनीयता के संकट’’ को समाप्त किया है और वादों को पूरा करके लोगों का विश्वास हासिल किया है। रक्षा मंत्री सिंह तीन लोकसभा क्षेत्रों नबरंगपुर, कालाहांडी और बोलांगीर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘ कांग्रेस ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं किया जिससे लोगों का नेताओं पर से भरोसा उठ गया था, लेकिन भाजपा ने अपने चुनावी वादों को पूरा करके लोगों का भरोसा जीता है।

इस प्रकार राजनीति में विश्वसनीयता का संकट समाप्त हुआ है। जनता को अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है।’’ उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव के बाद लोगों से किए गए वादे ‘‘भूल’’ जाती थी और इसीलिए लोगों का नेताओं पर से ‘भरोसा उठ’ गया था।

रक्षा मंत्री ने कहा लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद से चीजें बदली हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘आप हमारे चुनाव घोषणापत्र को देख सकते हैं और आप पाएंगे कि सभी वादे पूरे किए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि पार्टी ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने, तीन तलाक को खत्म करने और अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण का वादा किया था और सभी वादे पूरे किए गए। उन्होंने कहा कि लोगों को अब एहसास हो गया है कि भाजपा जो वादे करती हैं उन्हें पूरा करती है।

रक्षा मंत्री ने कहा,‘‘ हम (भाजपा) लोगों की सेवा करने की और राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करते हैं केवल देश पर शासन करने की नहीं।’’ उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक मोर्चे पर तेजी से प्रगति कर रहा है और वह 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से दिन के 12 घंटे पार्टी के प्रति समर्पित करने का आग्रह किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केंद्र में मोदी सरकार बने और ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बने। सिंह ने कहा,‘‘ ओडिशा को भी डबल इंजन सरकार की जरूरत है, राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि हम यहां सरकार बनाएंगे।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका ओडिशा के साथ भावनात्मक लगाव है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कांग्रेस के शासन के दौरान भारत सुरक्षा यात्रा निकाली थी। मैंने यात्रा की शुरुआत ओडिशा से की थी।’

First Published - February 22, 2024 | 2:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट