अन्य समाचार

थम नहीं रहा कोरोना, दिल्ली में एक दिन में 1 हजार से ज्यादा केस

थम नहीं रहा कोरोना, दिल्ली में एक दिन में 1 हजार से ज्यादा केस

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- December 04, 2023 | 10:47 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1040 नए मामले सामने आए हैं। देश भर में कोरोना के केस रोजाना करीब 1 हजार दर्ज किए जा रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर दिल्ली में एक हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि इस बीच अच्छी खबर ये है कि डेली पॉजीटिविटी रेट में सुधार आया है। दिल्ली में कुल सक्रिय कोविड के 4,708 मामले हैं।

दिल्ली में अगर डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो ये 21.16% है। मिले आंकड़ों के अनुसार फिलहाल 305 कोविड के संभावित मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. इनमें से 283 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव है। 113 कोविड के मरीज अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। 103 कोविड के मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट में हैं। 13 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। वहीं 3,384 कोरोना के मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। पिछले चौबीस घंटे में 4915 टेस्ट किए गए हैं।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 784 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 5,233 है।

First Published : April 27, 2023 | 8:43 AM IST