facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीएस विज्ञेश्वर FADA के अध्यक्ष नियुक्त, Anaamalais Toyota के MD पद का संभाल रहे कार्यभार; और भी कई अनुभव

Advertisement

फाडा ने बयान में कहा कि यह निर्णय 60वीं वार्षिक आम बैठक के तुरंत बाद आयोजित 315वीं शासी परिषद की बैठक में लिया गया।

Last Updated- September 11, 2024 | 9:59 PM IST
CS Vijneshwar appointed President of FADA, Anamalais is working as MD of Toyota सीएस विज्ञेश्वर FADA के अध्यक्ष नियुक्त, Anaamalais Toyota के MD पद पर कर रहे हैं काम

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बुधवार को 2024-26 अवधि के लिए सीएस विज्ञेश्वर को अपना अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

फाडा ने बयान में कहा कि यह निर्णय 60वीं वार्षिक आम बैठक के तुरंत बाद आयोजित 315वीं शासी परिषद की बैठक में लिया गया।

विज्ञेश्वर तमिलनाडु के कोयंबत्तूर स्थित अनामलाइस टोयोटा (Anaamalais Toyota) के प्रबंध निदेशक हैं और उनके पास वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स (वीईसीवी) और एथर एनर्जी की डीलरशिप भी हैं। वह पिछले 12 वर्षों से फाडा के परिषद सदस्य हैं।

फाडा ने कहा कि उसकी शासी परिषद ने जयपुर स्थित सैशा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (स्कोडा वोल्वो कार्स और एमजी मोटर्स के डीलर) के प्रबंध निदेशक साईं गिरिधर को उपाध्यक्ष और मुंबई स्थित ग्रुप शमन (होंडा कार्स, फोक्सवैगन और ट्रायम्फ के डीलर) के प्रबंध निदेशक अमर जतिन शेठ को सचिव नियुक्त किया है। ओडिशा स्थित जेएमजी ग्रुप (हीरो मोटोकॉर्प के डीलर) के प्रबंध साझेदार प्रदीप अग्रवाल को सर्वसम्मति से 2024-26 अवधि के लिए कोषाध्यक्ष चुना गया।

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 9:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement