facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Update: दिल्लीवालों को सताने वाली है उमस, नहीं होगी बारिश; चेक करें लेटेस्ट वेदर अपडेट

Advertisement

Delhi Weather Today: मंगलवार के दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Last Updated- July 30, 2024 | 9:19 AM IST
IMD 2025 Extreme Weather
Delhi Weather Today

Delhi Weather Today: पिछले एक हफ्ते की बारिश से दिल्लीवालों को उमस से राहत मिली थी, लेकिन अचानक बारिश रुक गई है। बता दें कि आज भी राहत की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार (30 जुलाई) को भी बारिश की संभावना को खारिज कर दिया है। मंगलवार के दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, महीने के अंत में फिर से बारिश होने की उम्मीद है।

आईएमडी के अनुसार, मानसून के दक्षिण की ओर खिसकने के कारण उत्तर भारत में एक या दो दिन तक बारिश में देरी हो सकती है।

कब होगी बारिश?
IMD ने दिल्ली में अगले 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसलिए, यदि आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो बारिश से बचने की तैयारी जरूर करें। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है, और 2 से 4 अगस्त तक बादल छाए रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 60 जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, कुशीनगर, संत रविदास नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, श्रावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, बिजनौर, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बारिश हो रही है और कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश जारी है।

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम विभाग ने बाड़मेर, सवाई माधोपुर, सिरोही, जालोर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और झालावाड़ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और देहरादून में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र के मुंबई, पालघर, कोल्हापुर, रायगढ़, नासिक, पुणे, ठाणे, नंदुरबार, रतनागिरी, जलगांव, धुले, कोल्हापुर, सतारा, वर्धा, सिंधुदुर्ग, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement