facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, शिंदे जल्द करेंगे अयोध्या दौरा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:37 PM IST

लम्बे इंतजार के बाद महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अहम गृह विभाग आवंटित कर दिया। नौ अगस्त को 18 मंत्रियों को शामिल कर अपनी दो सदस्यीय मंत्रिपरिषद का विस्तार करने वाले शिंदे ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि फडणवीस वित्त और योजना विभाग भी संभालेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी  के ही राधाकृष्ण विखे पाटिल नए राजस्व मंत्री होंगे।

इसके अलावा सर्वश्री राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास, सुधीर मुनगंटीवार को वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और मत्स्य पालन, चंद्रकांत पाटिल- उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य, डॉ विजयकुमार गावित को आदिवासी विकास, गिरीश महाजन- ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण, गुलाबराव पाटिल को जल आपूर्ति और स्वच्छता, दादा भुसे को बंदरगाह और खदान, संजय राठौर को खाद्य एवं औषधि प्रशासन,  सुरेश खाड़े को कामगार, संदीपान भुमरे को रोजगार गारंटी योजना और बागवानी उदय सामंत को उद्योग, तानाजी सावंत को सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण,  रवींद्र चव्हाणको लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, अब्दुल सत्तार को कृषि, दीपक केसरकर को स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा, अतुल सावे को सहकारिता, अन्य पिछड़ा वर्ग और बहुजन कल्याण,  शंभूराज देसाई को राज्य उत्पादन शुल्क, मंगलप्रभात लोढा को पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता, महिला और बाल विकास विभाग दिया गया।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि वह जल्द ही उत्तर प्रदेश में अयोध्या का दौरा करेंगे। शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया और कई कारकों के चलते इसमें देरी हुई। मुझे मुख्यमंत्री बनाने में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बड़ा दिल दिखाया। भाजपा हमेशा सत्ता के पीछे नहीं भागती। शिंदे ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में नई दिल्ली में अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि चर्चा के दौरान, शाह ने मुझसे कहा कि हमने (भाजपा) नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया, जबकि उनकी (नीतीश) पार्टी जद (यू) के पास विधायकों की संख्या भाजपा से कम थी। महाराष्ट्र में अगर हमने आपसे (शिवसेना से) वादा किया होता, तो हम इससे पीछे क्यों हटते।
महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 105 और शिवसेना के 56 सीट जीतने के बाद उद्धव ठाकरे ने दावा किया था कि भाजपा ने शिवसेना के साथ बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद साझा करने के अपने वादे को पूरा नहीं किया। शिवसेना ने बाद में राज्य में सरकार बनाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ गठजोड़ किया था।

First Published - August 14, 2022 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट