facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

लखनऊ में घरेलू कचरे से सीएनजी बनाने की कवायद शुरू

Last Updated- December 11, 2022 | 3:58 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू कचरे से सीएनजी बनाने की कवायद शुरू की गई है। हर दिन घरों से निकलने वाले कूड़े से बनायी जाने वाली यह सीएनजी सस्ती भी होगी।

लखनऊ नगर निगम की तरफ से राजधानी में कूड़ा निस्तारण के लिए नयी कंपनी की तलाश शुरू कर दी गई है । नगर निगम घरेलू कचरे के निस्तारण की जिम्मेदारी ऐसी कंपनी को देगा जो इससे सीएनजी बनाएगी। इस संबंध में नगर निगम ने विज्ञापन भी जारी कर दिया है और देश-विदेश की कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। तीन महीने के भीतर कंपनी का चयन हो जाएगा। नगर निगम को कूड़े से सीएनजी बनाने वाली कंपनी इसे पांच रुपये प्रति किलो सस्ती देगी। नगर निगम की गाड़ियों को चलाने के लिए अब सीएनजी बाजार से सस्ती मिलेगी।
 
राजधानी में घर-घर से कूड़ा उठाने व प्लांट में इसके निस्तारण की जिम्मेदारी ईको ग्रीन कंपनी के पास है। कंपनी कूड़े का निस्तारण नहीं कर पा रही है। जिसकी वजह से लखनऊ के शिवरी प्लांट में कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया है। जिसके चलते नगर निगम ने अब नई कंपनी के चयन की कार्रवाई शुरू कर दी है। नई कंपनी घरेलू कचरे का निस्तारण करेगी और इसी से सीएनजी बनाएगी। इस संबंध में देशी-विदेशी कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगा है।
 
इस बारे में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि राजधानी में कूड़े से सीएनजी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए कंपनियों से ऑफर मांगे गए हैं। कंपनियों को अपने खर्चे पर पूरा प्लांट व अन्य संसाधन लगाना होगा। नगर निगम इसमें कोई निवेश नहीं करेगा। कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम जिस कम्पनी से करार करेगा उसे प्लाण्ट लगाने के लिए केवल जमीन देगा। बाकी सभी संसाधन उसे अपने खुद के बजट से जुटाने होंगे।
 
टेंडर की शर्तों के मुताबिक जिस कम्पनी का नगर निगम के साथ करार होगा उस कम्पनी को निगम लगभग 300 टन कचरा रोज देगा। यह कचरा घरेलू होगा जिसे एकत्र करने की भी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। घरों से कूड़ा उठाने के बाद नगर निगम इसकी छंटाई करके कंपनी को देगी। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। कूड़े में मिलने वाले खराब खाद्य पदार्थ, सब्जियां, पत्तियां, घास, गोबर आदि से प्लांट में सीएनजी तैयार होगी। हर दिन दिए जाने वाले 300 टन कचरे से 20 हजार किलो सीएनजी बनेगी। कंपनी इस सीएनजी को बाजार में बेचकर मुनाफा कमा सकेगी।  नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हर दिन 300 टन कचरा केवल होटलों व सब्जी मंडियों से ही मिल जाएगा साथ ही गोबर की भी खपत हो जाएगी।

First Published - September 4, 2022 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट