facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Impact of US Fed rate cut: भारत जैसे बाजारों पर प्रभाव को लेकर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग

Advertisement

कुछ विशेषज्ञों का मानना ​​है कि कम दर पर वित्तपोषण निवेश प्रवाह को बढ़ावा दे सकता है, तो कुछ का मानना है कि इससे शेयर पर रिटर्न में कमी आएगी और सोने के दाम चढ़ेंगे।

Last Updated- September 19, 2024 | 5:22 PM IST
US Fed rate

Impact of US Fed rate cut: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती की घोषणा के प्रभाव पर विशेषज्ञों की मिली-जुली राय है। कुछ विशेषज्ञों का मानना ​​है कि कम दर पर वित्तपोषण निवेश प्रवाह को बढ़ावा दे सकता है, तो कुछ का मानना है कि इससे शेयर पर रिटर्न में कमी आएगी और सोने के दाम चढ़ेंगे।

गौरतलब है कि फेडरल रिजर्व की इस कटौती के साथ प्रमुख नीतिगत दर 4.75 से 5.0 प्रतिशत के दायरे में आ गयी है। इससे पहले यह 5.25 से 5.50 प्रतिशत के दायरे में थी, जो करीब दो दशक का उच्चतम स्तर है।

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि फेडरल के दर में कटौती करने से इक्विटी पर रिटर्न में कमी आ सकती है और सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है।’’ इसी तरह की राय व्यक्त करते हुए कामा ज्वेलरी के प्रबंध निदेशक कोलिन शाह ने कहा कि इस परिदृश्य को सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए, क्योंकि ब्याज दरों में कटौती से सोने की कीमतों में तेजी की आशंका बढ़ गई है।

कुछ विशेषज्ञों का मानना ​​है कि ब्याज दरों में कटौती से उभरते बाजारों में भी ब्याज दर में कमी आ सकती है। बिज2क्रेडिट और बिज2एक्स के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोहित अरोड़ा ने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका असर यह होगा कि स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी धन के साथ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का प्रवाह बढ़ेगा। इससे रुपया मजबूत होगा और भारत में ब्याज दरें कम होंगी, जिससे आरबीआई को ब्याज दरें कम करने का मौका मिलेगा।’’

Also read: भारत 2030-31 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर: S&P

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुद्रास्फीति को कम करने के प्रयास में फरवरी, 2023 से नीतिगत दर रीपो को 6.50 प्रतिशत पर यथावत रखा है। इंडियाबॉन्ड्स डॉट कॉम के सह-संस्थापक विशाल गोयनका ने कहा, ‘‘….मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक अगले महीने होनी है, हालांकि भारत में दरों में कटौती अभी संभव नहीं है। शायद अभी इसकी आवश्यकता भी नहीं है।’’

ओमनीसाइंस कैपिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं मुख्य निवेश रणनीतिकार विकास वी. गुप्ता ने कहा, ‘‘वैश्विक निवेशकों के लिए खासकर भारत जैसे उभरते बाजारों में कम दर पर वित्तपोषण निवेश प्रवाह को बढ़ावा दे सकता है। विशेष रूप से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) से…’’

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 5:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement