facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

एक ही झटके में करोड़पति बन गया मछुआरा

Last Updated- December 12, 2022 | 1:23 AM IST

ऊपरवाला देता है, तो छप्पर फाड़ कर देता है। यह कहावत मुंबई के नजदीक पालघर के एक मछुआरे के लिए सही साबित हुई। मॉनसून के दौरान समुद्र में खतरे की वजह से चंद्रकांत तरे लंबे समय से घर में बैठे थे। मछलियां न पकड़ पाने की वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं चल रही थी। लेकिन किस्मत ऐसी पलटी कि वह एक ही झटके में करोड़पति बन गए।
मॉनसून के हालात थोड़ा सही हुए तो चंद्रकांत अपने साथियों के साथ एक बार फिर समुद्र में मछली पकडऩे गए। उन्होंने ऐसा जाल फेंका कि उनकी चांदी हो गई। उनके जाल में एक-दो नहीं, पूरे 157 घोल मछलियां फंस गईं, जिसने चंद्रकांत को करोड़पति बना दिया। इन घोल मछलियों को चंद्रकांत ने 1 करोड़ 33 लाख रुपये में बेचा है। उत्तर प्रदेश और बिहार से आए व्यापारियों ने इन मछलियों को खरीदा। इसकी नीलामी पाघलर में की गई, जहां सभी मछलियां 1.33 करोड़ रुपये में बिकीं। घोल मछली को गोल्ड फिश भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल कई प्रकार की दवाइयों को बनाने में किया जाता है, इसलिए ये इतनी कीमती होती हैं।

चंद्रकांत के बेटे सोमनाथ ने बताया कि उन्होंने हर मछली को करीब 85 हजार रुपये में बेचा। इसके साथ ही नाव पर सवार लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी कमाई वाली ट्रिप बन गई थी। थाईलैंड, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर जैसे देशों में इसकी बहुत मांग है। सर्जरी के दौरान इस्तेमाल होने वाले धागे, जो अपने आप गल जाते हैं, वे भी इसी मछली से बनाए जाते हैं।

First Published - September 1, 2021 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट