facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

चंडीगढ़ में उद्योगों ने प्रशासन पर लगाया सौतेले बर्ताव का आरोप

Last Updated- December 08, 2022 | 3:40 AM IST

केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ पिछले कुछ वर्षों के दौरान कार्पोरेट क्षेत्र और रियल एस्टेट क्षेत्र को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब जरूर रहा है लेकिन इस दौरान औद्योगिक इकाइयों के विकास में पूरी तरह से नाकामयाबी हाथ लगी है।


चंडीगढ़ उद्योग विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चंडीगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र करीब 1,450 एकड़ जमीन पर फैला है। यहां करीब 2100 इकाइयां हैं जिनमें से ज्यादातर छोटे उद्योग हैं और मझोली तथा बड़ी इकाइयों की संख्या महज 7 है।

चंडीगढ़ के उद्यमियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘प्रशासन का व्यवहार सौतेली मां जैसा है। इस कारण यहां के उद्योग-धंधे बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। उद्यमियों ने माना कि प्रशासन द्वारा सितंबर 2005 से अक्टूबर 2008 के बीच अपनाई गई कन्वर्जन नीति के कारण भी उद्योगों के विकास में बाधा पहुंची है।

औद्योगिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ वर्षों पहले यहां करीब 2,950 औद्योगिक इकाइयां थीं जिनमें से करीब 15 इकाइयां मझोले और बड़े आकार की थीं। हालांकि अब औद्योगिक इकाइयों की संख्या घटकर 2100 रह गई है।

चंडीगढ़ में जगह की कमी को उद्योगों के बेरुखी की एक बड़ी वजह माना जा रहा है हालांकि उद्योगों के पलायन की एक बड़ी वजह चंडीगढ़ प्रशासन का लापरवाही भरा रवैया भी माना जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने इससे पहले औद्योगिक प्लॉट को वाणिज्यिक क्षेत्र में बदलने की अनुमति दी थी। इसके तहत सरकार को करीब 150 प्रस्ताव मिले और इससे संकेत मिलता है कि कैसे उद्योगों में गिरावट आ रही है।

विस्तार की संभावनाओं में कमी के साथ ही चंडीगढ़ में उद्योगों को छूट नहीं मिलने के कारण औद्योगिक प्लॉटों के लैंड यूज को बदला जा रहा है। शहर की योजना तैयार करते समय औद्योगिक विकास के लिए काफी कम जमीन आरक्षित की गई थी। इस कारण भी शहर में उद्योगों का विकास थम सा गया है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों में उद्योगों को कई तरह के कर छूट की पेशकश की जा रही है। इस कारण उद्योग तेजी से हिमाचल की ओर पलायन कर रहे हैं। चंडीगढ़ की कुल 2100 इकाइयों में से 40 प्रतिशत इकाइयां टै्रक्टर उद्योगों के लिए कल-पुर्जे बनातीं हैं। इसके अलावा यहां फास्टनर्स, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक वस्तुएं, मशीन टूल्स, दवा, प्लास्टिक सामान, सेनेटरी उद्योग, इस्पात, लकड़ी के फर्नीचर और खाद्य उत्पादों से जुड़ी इकाइयां हैं।

First Published - November 17, 2008 | 12:53 AM IST

संबंधित पोस्ट