facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

रिजर्व बैंक को चुनौती देगी महाराष्ट्र सरकार

Last Updated- December 07, 2022 | 5:46 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 2007-08 के दौरान निवेश के लिहाज से गुजरात को अव्वल बताने को महाराष्ट्र सरकार चुनौती देने वाली है।


प्रोजेक्ट टूडे (पीटी) नामक एक पोर्टल द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर महाराष्ट्र सरकार रिजर्व बैंक के आंकड़ों को चुनौती देने का मन बना रही है। पीटी एक वेब पोर्टल है जो देश की नई परियोजनाओं पर नजर रखती है।

पीटी पर जो आंकड़े संकलित किए गए हैं, उसके मुताबिक 1999 से लेकर 2008 तक महाराष्ट्र में 4706 परियोजनाओं पर करीब 3,53,451 करोड़ रुपये की निवेश राशि प्रस्तावित है, जो देश में सबसे अधिक है। जबकि गुजरात 1,185 परियोजनाओं और 2,80,682 करोड़ रुपये के निवेश के साथ तीसरे स्थान पर है।

महाराष्ट्र के उद्योग सचिव अजीज खान ने बताया, ‘यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि आरबीआई ने सीमित परियोजनाओं के आधार पर ही आंकड़ों को तैयार किया है।’

राज्यवार परियोजनाओं और प्रस्तावित निवेश का ब्योरा
             (2007-08) स्त्रोत: आरबीआई
राज्य                संख्या          धनराशि (करोड़ रु.)
दिल्ली                19                  3,263
हरियाणा            30                  2,799
हिमाचल प्रदेश  23                   3,656
झारखंड            65                 10,573
मध्य प्रदेश       19                   6,295
महाराष्ट्र           149                 36,202
पंजाब               31                    2,021
उत्तर प्रदेश       42                    9,805
उत्तराखंड          27                    6,015

First Published - August 20, 2008 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट