facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी ने किया आरएसएस मुख्यालय का दौरा

Advertisement

(आरएसएस) मुख्यालय पहुंचे नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरएसएस को भारत की अमर संस्कृति का ‘वट वृक्ष’ बताया।

Last Updated- March 30, 2025 | 10:21 PM IST
RSS, power and hidden difficulties

प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने के 11 साल बाद पहली बार नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय पहुंचे नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरएसएस को भारत की अमर संस्कृति का ‘वट वृक्ष’ बताया। मोदी नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री मोदी नागपुर में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच सुबह आरएसएस मुख्यालय में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा किया और संघ के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह दीक्षाभूमि भी गए, जहां डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने 1956 में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। मोदी ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला भी रखी, जो माधव नेत्रालय नेत्र संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र का नया विस्तार भवन है।

उधर मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘बीते दशकों में कांग्रेस की नीतियों की वजह से छत्तीसगढ़ समेत देश के अनेक राज्यों में नक्सलवाद को बढ़ावा मिला। देश में जहां-जहां अभाव रहा, जो-जो क्षेत्र विकास से पीछे रहे, वहां-वहां नक्सलवाद फलता फूलता रहा। लेकिन जिस दल ने 60 साल सरकार चलाई उसने क्या किया। उसने ऐसे जिलों को पिछड़ा घोषित कर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया।’

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत तीन लाख लाभार्थियों के गृह प्रवेश के दौरान कहा, ‘गरीब परिवारों के सिर पर पक्की छत आप सभी की वजह से संभव हो पाई है। यह मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आपने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया।’ राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों का पक्के घर का सपना पहले की सरकारों ने फाइलों में गुम कर दिया था, तब हमने गारंटी दी थी कि यह सपना हमारी सरकार पूरा करेगी।’

Advertisement
First Published - March 30, 2025 | 10:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement