facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

लॉकडाउन में मुंबई के डब्बेवालों पर खासा असर

Last Updated- December 14, 2022 | 8:30 PM IST

कोरोना महामारी में सबसे ज्यादा नुकसान मुंबई के डब्बेवालों को हुआ है। डब्बेवालों की एक अलग ही पहचान है। डब्बा देने के लिए लॉकडाउन में ऑफिस, उद्योग, लोकल रेलवे बंद थी। स्थानीय व्यापार भी बंद हुआ। घर से ही दफ्तर का ऑनलाइन काम चालू है।
मुंबई में लगभग 5,000 डब्बेवाले रेलवे की तीनों लाइन – पश्चिम, मध्य और हार्बर रेलवे से काम के लिए शहर आते थे। वे लगभग दो लाख लोगों के दफ्तर तक उनका डब्बा पहुंचाने का काम कर रहे थे। वह काम भी कोरोना की वजह से रुक गया।

कई डब्बेवाले अपने गांव चले गए क्योंकि रोजी-रोटी बंद हो गई। वहां मुख्यत: वे खेती का काम करने लगे हैं। हाथ में जो भी काम आया वह कर रहे हैं।
मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर ने कहा कि 5,000 डब्बेवाले काम कर रहे थे। कोरोना महामारी में लोगों के दफ्तर का काम घर से चालू है। हमारे एक आदमी के पास 22 डब्बे थे। उसकी महीने की 16,000 रुपये तक कमाई चल रही थी। तब घर चलाने में आसानी थी। अभी एक आदमी के पास दो डब्बे हैं। किसी के पास वह भी नहीं है। दो डब्बे में 2,000 से 3,000 रुपये महीने  की कमाई मिल रही है। संभव होने पर वे मुंबई शहर में अपनी साइकिल से ही डिब्बा लेकर आते हैं। एक आदमी के पास न्यूनतम 12 डब्बे होने चाहिए। रेलवे चालू भी होती है, तब भी लोगों का दफ्तर में आना जाना कैसा रहेगा, यह सवाल भी है।

तलेकर ने बताया कि लॉकडाउन में बहुत सारी संस्थाओं ने उनकी बहुत मदद की। अभी तक उन्हें राशन मिल रहा है। रेडियो सिटी, गोदरेज जैसी बहुत सारी संस्थाओं ने हमारी मदद की है। हमारे जो लोग गांव चले गए हैं, उनके लिए राशन की व्यवस्था मुंबई से की जा रही है।

First Published - December 7, 2020 | 1:14 PM IST

संबंधित पोस्ट