facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

योगी मंत्रिमंडल में विस्तार की तैयारी!

Last Updated- December 12, 2022 | 9:01 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा के 18 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकती है। प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में हुए विधान परिषद चुनाव के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं ने जोर पकड़ा है। विधान परिषद चुनाव में भाजपा को कई नए चेहरे मिले हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। गौरतलब है कि साल 2022 के फरवरी माह में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में यह मंत्रिमंडल विस्तार योगी सरकार का आखिरी विस्तार हो सकता है।
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री पद पर रहे चेतन चौहान और वरुण कमलरानी का निधन हो गया था। ऐसे में अभी योगी मंत्रिमंडल में दो जगहें खाली हैं। इसके अलावा कुछ नए चेहरों को भी जगह दी जा सकती है। प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री और संगठन में प्रभावी भूमिका में रहे एक भाजपा नेता के मुताबिक बजट सत्र से पहले योगी मंत्रिमंडल का विस्तार तय है और नए मंत्रियों के लिए विधानसभा में कक्ष तैयार कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विस्तार में आधा दर्जन मंत्रियों के पर कतरे जाएंगे, जबकि प्रदर्शन के आधार पर कई मंत्रियों के अधिकारों में कटौती होगी। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में छह नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।
हाल ही में विधान परिषद के लिए चुने गए गुजरात कैडर के आईएएस रहे अरविंद शर्मा को बड़ी जिमेदारी मिल सकती है और वह कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं।

First Published - January 31, 2021 | 8:42 PM IST

संबंधित पोस्ट