facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

पंजाब ने लगाई केंद्र से मदद की गुहार

Last Updated- December 07, 2022 | 6:45 PM IST

पंजाब में बाढ़ से 540 गांव पूरी तरह से प्रभावित हैं। रोपड़ जिले के 64 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रोपड़ को छोड़कर जिन सात जिलों में बाढ़ आई हैं, उससे वहां 550 करोड़ रुपये की हानि का अनुमान लगाया गया है।


पंजाब के वित्तीय और बाढ़ नियंत्रण आयुक्त रोमिला दुबे ने कहा है कि बाढ़ की वजह से 75 से 80 हजार  हेक्टेयर जमीन पर फसल बर्बाद हो गई है। बाढ़ के कारण धान की फसल काफी बर्बाद हो गई है। हालांकि अब  राज्य की विभिन्न नदियों में जल स्तर घट रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में धान की फसल काफी मात्रा में होती है। किसान अपनी पूरी लागत इस फसल को उगाने में लगा चुके हैं। लेकिन बाढ़ की विभीषिका में फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति नाजुक हो गई है। इसलिए केंद्र सरकार को कम से कम 15 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से इन किसानों को सहायता देनी चाहिए।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बाढ़ की वजह से 2400 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों की मदद के लिए बाढ़ राहत कोष से 22 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। अगले 6 करोड़ की सहायता राशि भी देने की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र के रवैये पर क्षोभ प्रकट किया है और मांग की है कि केंद्र सरकार को बाढ़ की स्थिति का वास्तविक जायजा लेकर सहायता पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

First Published - August 26, 2008 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट