अन्य समाचार

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच का आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य विश्व को आतंकवाद से मुक्त बनाना और अमन व शांति का वातावरण पैदा करना था।

Published by
बीएस संवाददाता   
Last Updated- November 05, 2023 | 11:40 PM IST

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने आतंकवाद के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य विश्व को आतंकवाद से मुक्त बनाना और अमन व शांति का वातावरण पैदा करना है।

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संगठन महामंत्री गोलोक बिहारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

मीडिया से बात करते हुए श्री गोलोक बिहारी ने कहा कि आज पूरी दुनिया आतंकवाद से त्रस्त है। दुनिया का हर व्यक्ति भय के वातावरण में जी रहा है। असुरक्षा का भाव हर व्यक्ति के मन-मस्तिष्क पर हावी है। विश्व में शांति और मानव विकास के लिए सभी प्रकार के आतंकवाद की समाप्ति आवश्यक है।

मंच के वरिष्ठ अधिकारी एडवोकेट जेपी शर्मा ने कहा कि भारत 75 वर्षों से आतंकवाद झेल रहा है। दुनिया आतंकवाद की चपेट में अब आई है। इसलिए अब पूरी दुनिया को एकजुट होकर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ना पडेगा।

सरदार टीपी सिंह ने कहा कि कश्मीर, पंजाब, मुंबई समेत पूरा भारत आतंक का दर्द झेल चुका है, अब नो मोर टेररिज़्म। ले. जेनरल आरएन सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में गलत का बोलबाला बहुत दिनों तक नहीं रह सकता। दुनिया अब एकजुट हो चुकी है। आतंकवाद का ख़ात्मा अब दूर नहीं।

First Published : November 5, 2023 | 11:40 PM IST