facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

गुलाबी नगरी में 42 देशों की छटा

Last Updated- December 05, 2022 | 11:01 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कल दुनिया भर के 42 देशों से आए 163 टूर आपरेटरों और पर्यटक भारत के पर्यटन बाजार को समझने की कोशिश कर रहे हैं।


जयपुर में 21 से 24 अप्रैल के मध्य ग्रेट इंडियन टै्रवल बाजार (जीआईटीबी)का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय पर्यटन विभाग और राजस्थान पर्यटन विभाग ने भारतीय पर्यटन उत्पादों और विदेशी खरीददारों के मध्य कारोबारी बैठकों को सफल बनाने के लिए इनबांउड पर्यटन को इस बाजार का केन्द्र बिंदु बनाया है।


जीआईटीबी का शुभांरभ राजस्थान की मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे ने किया। इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थी। इस अवसर पर फिक्की के अवर सचिव अमित मित्रा ने कहा कि जीआईटीबी के आयोजन से भारत को काफी फायदा होगा।


जीआईटीबी किसी एक राज्य, एक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व न कर संपूर्ण भारत का समस्त विश्व के सामने प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस आयोजन में आए विदेशी मेहमान इस पर्यटन बाजार के माध्यम से ही संपूर्ण भारत की विविध संस्कृतियों का दर्शन कर सकते है।


इस आयोजन में भारतीय पर्यटन उत्पादों को बेचने वाले कारोबारियों और विदेशों से आए पर्यटन लेखकों व टूर आपरेटरों के मध्य कारोबारी बैठकों का दौर चलेगा। इससे भारतीय पर्यटन के विकास के लिए आावश्यक समझ को विकसित किया जा सकेगा। भारत में प्रतिवर्ष 50 लाख विदेशी पर्यटक आते है।


विदेशी पर्यटको के आने की दर में प्रतिवर्ष 12.4 फीसदी की वृद्धि हो रही है। इसके अलावा भारत में प्रतिवर्ष 4.62 करोड़ घरेलू पर्यटकों द्वारा पर्यटन होता है। भारत में घरेलू पर्यटन की वृद्धि दर प्रतिवर्ष 17.8 फीसदी है। भारत में दुनिया भर के पर्यटन  मात्र 0.52 फीसदी हिस्सा होने के कारण यहां पर्यटन की अपार संभावनाए है।


जीआईटीबी में भारतीय पर्यटन उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए लगभग 200 बूथों को लगाया गया है। भारत के विभिन्न राज्यों की सरकारें इस पर्यटन बाजार में काफी रुचि दिखा रही है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, गोवा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, गोवा, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक प्रमुख है।


इस पर्यटन बाजार में विभिन्न राज्य अपने यहां उत्पादित पर्यटन उत्पादों को बढ़ावा देने अच्छी नीतियों के निर्धारण के लिए पर्यटन कारोबारी सलाहकारों से मशविरा भी ले रही है। डां मित्रा ने यह भी कहा है कि पर्यटन बाजार को अन्तराष्ट्रीय पर्यटन उद्योग और घरेलू पर्यटन उद्यमियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

First Published - April 22, 2008 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट