अन्य समाचार

Standard Chartered Bank की पहल, पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 20 हफ्तों की पैटर्निटी लीव

बैंक ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि एंप्लॉयीज को बिना उनका जेंडर और रिलेशनशिप स्टेट्स जाने 20 हफ्तों की पेड पैटर्निटी और एडोप्शन लीव दी जाएगी।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 31, 2023 | 10:31 AM IST

भारत के दूसरे सबसे बड़े विदेशी बैंक ने पुरुषों के लिए पैटरनिटी लीव की शुरुआत की है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने बुधवार को अपने एंप्लॉयीज के लिए ये खास योजना शुरू की है। बैंक ने कहा है कि वो अपने सभी ग्लोबल एंप्लॉयीज को 20 हफ्तों की पैटर्निटी और एडोप्शन लीव देगा।

बैंक ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि एंप्लॉयीज को बिना उनका जेंडर और रिलेशनशिप स्टेट्स जाने 20 हफ्तों की पेड पैटर्निटी और एडोप्शन लीव दी जाएगी। यानी की महिला हो या पुरुष अगर आप बच्चे के माता-पिता बने हैं तो आपको लीव दी जाएगी।
इंडिया में मैटर्निटी बेनिफिट्स 26 हफ्तों के लिए दिए जाते हैं। नए पिताओं के लिए ये काफी अच्छी पहल है।

भारत का दूसरा सबसे पुराना विदेशी बैंक
Standard Chartered Bank भारत में दूसरा सबसे बड़ी विदेशी बैंक है। पहला है HSBC बैंक। पूरी दुनिया में Standard Chartered बैंक में लगभग 83,000 एंप्लॉयी हैं। इनमें से 30,000 भारतीय एंप्लॉयीज हैं।

Standard Chartered Bank इंडिया में 20,000 पुरुष एंप्लॉयीज काम कर रहे हैं। बैंक 1 सितंबर से इस खास पैटर्निटी और एडोप्शन लीव बेनिफिट्स को शुरू करने जा रहा है। इस लीव के बाद पुरुष एंप्लॉयी अपने बच्चे का ध्यान और अच्छे से रख पाएंगे।

बिना किसी ज्यादा इनक्वायरी और परेशानी के मिलेगी लीव

Standard Chartered Bank पिछले 160 सालों से देशभर में काम कर रहा है। भारत की 42 सिटीज में इसकी 100 ब्रांचेज हैं। बैंक की ये पहल भारत में वर्किंग कल्चर में रेवोल्युशन ला सकती है।

First Published : August 31, 2023 | 10:31 AM IST