facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Taxi app pricing: क्या ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं में फोन के आधार पर किराया बदलता है?

Advertisement

सर्वेक्षण में सामने आए डार्क पैटर्न, छिपे शुल्क और फोन डेटा के आधार पर भेदभाव के आरोप

Last Updated- December 27, 2024 | 10:59 PM IST
taxi

क्या ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं की बुकिंग के किराये में अंतर लाने में इस बात की कोई भूमिका होती है कि फोन किस प्रकार का है?

कम्युनिटी आधारित मंच लोकल सकर्ल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इन ऐप की सेवाएं लेने वालों ने पाया कि समान सवारी के लिए एंड्रॉयड फोन और आईफोन पर अलग-अलग किराए दिखते हैं। ऐसे में इस बात को लेकर संदेह बढ़ रहा है कि इन ऐप पर कीमतों का एल्गोरिदम क्या ऐपल उपयोगकर्ताओं से अधिक शुल्क लेने के हिसाब से तैयार किया गया है।’

भारत सरकार ने जिन 13 डार्क पैटर्न की पहचान की है उसमें यह शामिल नहीं है कि कैसे कैब से जुड़े ऐप उपयोगकर्ताओं के हार्डवेयर डेटा तक अपनी पहुंच बना लेते हैं जिसे उन्हें ऐप इंस्टॉल करते वक्त सहमति देनी होती है। लोकल सर्कल्स ने उपभोक्ताओं के डार्क पैटर्न से जुड़े अनुभवों का जायजा लेने के लिए एक सर्वेक्षण कराया है जिसमें उन्हें सवारी कैंसिल करने के लिए मजबूर किया जाता है और आखिर में दंडशुल्क लगाए जाने और साथ ही कम कीमत वाले विज्ञापन दिखा कर अधिक शुल्क चुकाने के लिए मजबूर किए जाने वाले अनुभव हैं। लोकलसर्कल्स सर्वेक्षण में देश के 269 जिले के 33,000 ऐप टैक्सी उपयोगकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस सर्वेक्षण के कुछ अहम बिंदु

1. इस सर्वेक्षण में 61 प्रतिशत पुरुषों ने जबकि 39 फीसदी महिलाओं ने हिस्सा लिया
2. सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले करीब 42 फीसदी ऐप टैक्सी यूजरों का कहना है कि उन्हें कर के अतिरिक्त कुछ अन्य छिपे शुल्क देने का अनुभव हुआ जिसका खुलासा पहले नहीं किया गया था
3. करीब 84 फीसदी टैक्सी उपयोगकर्ताओं का कहना है कि उन्हें जबरन अपनी सवारी कैंसिल करने के लिए मजबूर किया गया
4. 78 फीसदी ऐप टैक्सी उपयोगकर्ताओं का कहना है कि उन्हें मंच के द्वारा कम कीमत के दावे से लुभाने और बाद में अधिक कीमत चुकाने (बेट ऐंड स्विच) का अनुभव भी हुआ है
5. उन्हें बुकिंग शुरू करने से पहले जो वेटिंग समय दिखा वह ड्राइवर के उन तक पहुंचने में लगने वाले वास्तविक समय से काफी कम था
6. उबर चार तरह के डार्क पैटर्न का इस्तेमाल करता है जिसमें जबरन कैंसिल करने जैसे कदम उठाने, इंटरफेस से जुड़े हस्तक्षेप, बेट ऐंड स्विच और ड्रिप प्राइसिंग यानी पहले कम कीमत बताना और बाद में पूरी कीमत का खुलासा करने जैसी चीजें शामिल हैं
7. ओला तीन तरह के डार्क पैटर्न का इस्तेमाल करता है जिसमें जबरन कैंसिल करने जैसे कदम, बेट ऐंड स्विच और ड्रिप प्राइसिंग भी शामिल है

Advertisement
First Published - December 27, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement