facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

खेल उद्योग भी नहीं रहा मंदी से अछूता

Last Updated- December 08, 2022 | 11:05 AM IST

खेल उत्पाद बनाने वाली इकाइयां मंदी की वजह से अपने उत्पादन में 50 फीसदी की कटौती कर रही हैं। जालंधर की खेल इंडस्ट्री का निर्यात 450 करोड़ रुपये से घटकर 300 करोड़ रुपये का रह गया है।


जालंधर में खेल उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनी सकाय ट्रेडर्स के प्रंबध निदेशक अशोक कत्याल ने बताया कि वैश्विक मंदी के कारण खेल उत्पादों का बाजार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बाजार में अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता उपलब्ध नहीं हैं।

उत्तरी अमेरिकी देशों के आयातक मंदी की वजह से आयात नहीं कर रहे हैं। ऐसे में देश के खेल उत्पाद निर्यातकों के लिए विकट समस्या उठ खड़ी हुई है। यहां तक कि जर्मनी जैसे आयातक देश भी नए ऑर्डर नहीं दे रहे हैं। अब तो खेल उत्पाद इंडस्ट्री को जर्मनी में लगने वाले आईएसपीओ मेले से ही उम्मीद है।

यह मेला 1 से 4 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। कत्याल ने बताया कि जालंधर खेल इंडस्ट्री का निर्यात 450 करोड़ रुपये से घटकर 300 करोड़ रुपये का रह गया है।  सकाय ट्रेडर्स को हाल ही में ‘निर्यात श्री ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

दिल्ली में राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने वर्ष 2005-06 के लिए उसे यह पुरस्कार दिया। कत्याल ने बताया कि कंपनी ने पिछले साल   40 करोड़ रुपये के खेल उत्पादों का निर्यात किया था।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने लगभग 5 लाख फुटबॉल का निर्यात किया  जो फुटबॉल बनाने वाली किसी भी एक इकाई का सर्वाधिक निर्यात है।

कंपनी ने गत साल लगभग पांच लाख फुटबॉलों का निर्यात किया था। उन्होने यह भी बताया कि कंपनी फुटबॉल वर्ल्ड कप 2006 में फुटबाल की आपूर्ति करने वाली आधिकारिक कंपनी भी थी। इसके अलावा इस साल होने वाले यूरो कप में भी कंपनी फुटबॉल की आधिकारिक आपूर्तिकर्ता है।

First Published - December 25, 2008 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट